{"_id":"6b005b6b19527ba12508c834","slug":"speeding-car-collided-with-electricity-pole-in-mathura-video-viral-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसे का लाइव वीडियो: खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, अगले हिस्से के उड़ गए परखच्चे; जान बचाकर भागे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे का लाइव वीडियो: खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, अगले हिस्से के उड़ गए परखच्चे; जान बचाकर भागे सवार
Fri, 20 Nov 2026 08:08 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 20 Nov 2026 08:08 PM IST
सार
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही कम थी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
बिजली के खंभे में जा घुसी तेज रफ्तार कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में जा घुसी। हादसे के बाद कार सवार वाहन को छोड़कर भाग गए। पुलिस कार सवारों की तलाश में जुटी है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।
वृंदावन रोड स्थित राधाकुंड सरकारी आईटीआई के पास बीती रात करीब एक बजे कार अनियंत्रित होकर 11 हजार केवी विद्युत लाइन के लोहे के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार सवार लोग मौके से भाग गए।

Trending Videos
पूरी घटना सामने स्थित एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही कम थी, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
चौकी इंचार्ज शरद त्यागी ने बताया कि कार सवार लोग दुर्घटना के तुरंत बाद गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज तथा गाड़ी के नंबर के आधार पर कार मालिक व सवारों की तलाश की जा रही है।
हादसे का सामने आया वीडियो
हादसे का वीडियो सामने आया है। इसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराते हुए दिख रही है। टक्कर के बाद कार से चिंगारी भी निकलती दिखती है। इसके बाद कार में सवार लोग बाहर निकलते हैं।