फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   speed wreaks havoc: E-rickshaw blows up on Delhi highway husband and wife fly in air both die

थार की रफ्तार का कहर: दिल्ली हाईवे पर उड़ाया ई-रिक्शा, हवा में उछल गए लोग...दो की मौत; तीसरे की हालत गंभीर

Fri, 28 Mar 2025 11:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Mar 2025 11:57 AM IST
सार

मथुरा में तेज रफ्तार थार ने हाईवे पर ई-रिक्शा को टक्कर मारकर उड़ा दिया। हादसे में ई-रिक्शा चालक के साथ एक सवारी की मौत हो गई। जबकि चालक की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। 

 

विज्ञापन
speed wreaks havoc: E-rickshaw blows up on Delhi highway husband and wife fly in air both die
थार की रफ्तार का कहर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना कोतवाली के अंतर्गत आगरा दिल्ली हाईवे पर गोवर्धन चौराहा के समीप अमरदीप हॉस्पिटल के सामने रफ्तार का कहर देखने को मिला। आगरा की ओर जा रही थार कार ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा चालक और उसकी पत्नी के साथ एक सवारी हवा में उछल गई। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की मौत हो गई। लोगों ने आरोपी कार चालक को दबोच लिया, उसे पुलिस  के सुपुर्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन





बताया गया है कि ई-रिक्शा अयूब और पत्नी रज्जू उर्फ रजिया के साथ सवारी को बैठाकर दिल्ली हाईवे पर जा रहे थे। अमरदीप हॉस्पिटल के सामने आगरा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। बताया गया है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा सवार हवा में उछल गए। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने थार सवार को दबोच लिया। इस दौरान घायल ई-रिक्शा चालक, उसकी पत्नी और सवारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन




 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने आरोपी कार चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उधर उपचार के दौरान हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक और सवारी 45 वर्षीय फूलचंद पुत्र यादराम की मौत हो गई। वहीं पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। 

बताया गया है कि मृतक अयूब राधेश्याम कॉलोनी का रहने वाला था। वो अपनी पत्नी के साथ सब्जी की धकेल लगाकर गुजर बसर करता था। किसी काम के लिए वह मंडी चौराहे पर जा रहा था। रास्ते में ये हादसा हो गया। वहीं हादसे के बाद नाराज परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पारिवार के लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed