फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   speed of trains will increase after completion of remodeling work of junction in Mathura

Mathura: जोरों पर जंक्शन के री-मॉडलिंग का काम, बढ़ जाएगी ट्रेनों की रफ्तार; यात्रियों को होगी सहूलियत

Sun, 28 Jan 2024 10:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 10:13 PM IST
सार

मथुरा जंक्शन के री-मॉडलिंग का काम जोरों पर है। इसके पूरा होने के बाद ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। 

विज्ञापन
speed of trains will increase after completion of remodeling work of junction in Mathura
मथुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर री-मॉडलिंग का कार्य चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद ट्रेनों की रफ्तार और बढ़ जाएगी। ट्रेनें जंक्शन से अपनी निर्धारित स्पीड में निकलेंगी। समय से गंतव्य तक पहुंचेंगी। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी।

विज्ञापन


री-मॉडलिंग कार्य की वजह से आज भले ही रेलयात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ रही हो, लेकिन ये काम पूरा होने के बाद रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की स्पीड बढ़ जाएगी। अभी तक जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनें लगभग 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से होकर गुजरती थीं। 
विज्ञापन


अब री-मॉडलिंग का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों की रफ्तार में बदलाव देखने को मिलेगा। ट्रेनें पहले से ज्यादा रफ्तार से जंक्शन से होकर गुजर पाएंगी। जिन ट्रेनों का ठहराव जंक्शन पर नहीं होगा। वो अपनी निर्धारित स्पीड से जंक्शन से होकर गुजरेंगी। इससे यात्री अपने गंतव्य तक सही समय पर पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा जंक्शन पर री-मॉडलिंग का काम तेजी से चल रहा है। नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। इन दिनों काम होने की वजह से प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेनों का आवागमन बंद है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक काम जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा। फरवरी माह में री-मॉडलिंग का काम पूरा हो जाएगा। रेल यात्रियों की दिक्कत भी खत्म हो जाएगी।


री-मॉडलिंग का काम पूरा होने के बाद जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर गंतव्य तक पहुंचेंगी। रेल यात्रियों को काफी सहूलियत हो जाएगी। -एसके श्रीवास्तव, स्टेशन निदेशक, मथुरा जंक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed