फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Speed havoc: Car got stuck under a canter on Yamuna Expressway policemen badly trapped

रफ्तार का कहर: यमुना एक्सप्रेसवे पर कैंटर के नीचे घुस गई कार, पुलिसकर्मी बुरी तरह फंसे; एक की हालत गंभीर

Mon, 28 Apr 2025 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Apr 2025 08:45 AM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। नोएडा से आगरा की ओर आ रहे दो पुलिसकर्मियों की कार कैंटर के नीचे घुस गई। कार के अंदर दोनों बुरी तरह फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बमुश्किल कार से निकालने के बाद अस्पताल भेजा है। 
 

विज्ञापन
Speed havoc: Car got stuck under a canter on Yamuna Expressway policemen badly trapped
यमुना एक्सप्रेसवे पर कैंटर के नीचे घुस गई कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में सोमवार सुबह समय करीब 3.45 बजे थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 92.500 पर नोएडा से आगरा की तरफ़ जाते समय कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कैंटर में घुस गई। हादसे में कार सवार दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
 

सोमवार सुबह तड़के जितेंद्र सिंह पुत्र हरिशंकर निवासी ग्राम भूरामई खेरा थाना सादाबाद जिला हाथरस, हाल तैनाती- 15 वी वाहिनी पीएसी आगरा और उमेंद्र पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी मैनपुरी थाना कोतवाली उम्र करीब 40 वर्ष हाल तैनाती एसीपी ऑफिस किरावली आगरा यमुना एक्सप्रेसवे नोएडा से आगरा की तरफ़ जा रहे थे। माइलस्टोन 92.500 पर सामने चल रहे कैंटर में कार अनियत्रिंत होकर घुस गई, जिसमें दोनों पुलिस कर्मी घायल हो गये। मांट

थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि घायलो को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गभीर होने पर परिजन आगरा रेफर कर ले गये है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed