{"_id":"67db23aee9063762f80c2fb2","slug":"special-trains-are-running-5-hours-late-superfast-trains-are-also-running-slow-mathura-news-c-369-1-mt11008-126686-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: स्पेशल ट्रेनें चल रहीं 5 घंटे देरी से, सुपरफास्ट की भी बिगड़ी चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: स्पेशल ट्रेनें चल रहीं 5 घंटे देरी से, सुपरफास्ट की भी बिगड़ी चाल
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर बुधवार को ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
- फोटो : mathura
मथुरा। होली पर्व समाप्त होने के बाद भी ट्रेनों का संचालन पटरी पर लौटने के लिए तैयार नहीं है। जंक्शन से दूसरे प्रदेशों में जाने वाले लोगों को ट्रेनें देरी से आने के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जंक्शन पर बुधवार को 8 से अधिक ट्रेनें पांच घंटे की देरी से आईं।
होली पर यात्रियों को राहत दिलाने के लिए चलाई गईं स्पेशल ट्रेन देरी से चल रही हैं। योगी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन साढ़े 5 घंटे देरी से यहां पहुंची। इसके अलावा उत्कल एक्सप्रेस 2 घंटा, हीराकुंड साढ़े 4 घंटा, छत्तीसगढ़ डेढ़ घंटा, पंजाब मेल दो घंटा, सचखंड डेढ़ घंटा, समता एक घंटा और अंडमान एक्सप्रेस दो घंटा देरी से पहुंची। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दूसरे मंडल में रेलवे का कार्य चल रहा है, इसके चलते लंबी दूरी का सफर तय करने वाली ट्रेनें देरी से आ रही हैं। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में ट्रेनों की चाल सही हो जाएगी। उधर, स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर ट्रेनें देरी से आने के चलते यात्री रिजर्वेशन निरस्त करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को 170 रिजर्वेशन निरस्त हुए हैं।
विज्ञापन
रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय होली स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं, कुछ ट्रेनें दूसरे मंडल से ही देरी से आ रही हैं।