फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   special package for braj chaurasi kos

ब्रज चौरासी कोस के विकास के लिए मिलेगा विशेष पैकेज

Tue, 06 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 06 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
special package for braj chaurasi kos
केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा और भाजपा संगठन मंत्री रामलाल - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार कृष्णा सर्किट के तहत ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के विकास के लिए विशेष पैकेज देगी। ब्रज में पर्यटन को बढ़ावा देने पर काम हो रहा है।  मंगलवार को पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने भाजपा के संगठन मंत्री रामलाल के साथ देर शाम गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज दानघाटी मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


मंदिर पर सेवायत मथुरा प्रसाद, पवन कौशिक और राजकुमार शर्मा ने पूजा अर्चना कराई। डीग में सांस्कृतिक आयोजन में भाग लेकर गोवर्धन पहुंचे पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि मथुरा-वृंदावन और गोवर्धन सहित ब्रज चौरासी कोस को विशेष पैकेज के तहत विकसित किया जाएगा। हर पांच किलोमीटर पर गेस्टहाउस और जन सुविधा विकसित की जाएगी। इतना ही नहीं काशी व कुरुक्षेत्र के विकास के लिए भी विशेष योजना बन रही है। 
विज्ञापन


इस दौरान मंदिर प्रबंधक डालचंद सहित रमाकांत कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, मोहनलाल शर्मा, परशुराम शर्मा, ज्ञानेंद्र राणा, जुगल पटेल, मोनू पंडित, सियाराम शर्मा, श्रीनाथ गर्ग, ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, गौरव कौशिक, त्रिलोकी शर्मा आदि ने महेश शर्मा और रामलाल सहित डीग के विधायक डा. डिगंबर सिंह का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed