फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   special cell for stopping human trafficking

मानव तस्करी रोकने को पुलिस की विशेष यूनिट

Thu, 09 Jul 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 09 Jul 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
special cell for stopping human trafficking
बच्चों के लापता होने में मानव तस्करी को अहम मान रही यूपी पुलिस अब एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का गठन कर रही है। इसके जरिए मानव तस्करी पर लगाम लगाई जाएगी। लापता लोगों का आंकड़ा तैयार करने के लिए प्रशासन की ओर से ‘रेडी रिकनर’ बनाया जा रहा है। इससे मानव तस्करी रोकने के साथ बिछुड़े हुए बच्चों और महिलाओं को अपनों से मिलाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


एक साल पहले यूपी के गाजियाबाद जिले से शुरू हुए ऑपरेशन स्माइल ने सैकड़ों खोए बच्चों को उनके परिवारीजनों से मिलाने में मदद की लेकिन अभी भी बहुत से बच्चे अपनों से जुदा हैं। इसके अलावा लंबे समय से महिलाओं के लापता होने, बालिकाओं का शारीरिक शोषण आदि की शिकायत पुलिस को मिलती रहती हैं। अभी तक इन मामलों को रोकने के लिए पुलिस थाना स्तर पर ही प्रयास करती थी।
विज्ञापन


मामला हाईलाइट होने पर विशेष टीम गठित कर कार्रवाई कराई गई लेकिन अब इसके लिए संगठित प्रयास हो रहे हैं। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो से मिले लापता बच्चों, महिलाओं और बालिकाओं के शारीरिक शोषण के आंकड़ों को देखने के बाद प्रदेश सरकार ने इसके पीछे मानव तस्करी अहम वजह मानी। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शक्ति वाहिनी एनजीओ के साथ मिलकर लैंगिक अपराध रोकने के लिए ‘रेडी रिकनर (आंकड़े तैयार करने में मदद करने वाली विशेष प्रकार की सारिणी)’ तैयार करने को कहा है। इसे लेकर मथुरा पुलिस एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का गठन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 को आगरा में वर्कशॉप
मानव तस्करी रोकने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों में के संदर्भ में 15 जुलाई को आगरा में कार्यशाला होगी। इसमें महिलाओं की खरीद फरोख्त, बच्चे गुम होना, नेपाल और अन्य प्रांतों से बच्चों को लाकर मजदूरी कराना, अनैतिक देह व्यापार आदि को रोकने की जिम्मेदारी दी जाएगी। कार्यशाला में आगरा जोन के सभी जनपदों के सीओ, एसओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी, आईपीसीएस के अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, यूनिसेफ, चाइल्ड लाइन के क्षेत्रीय प्रतिनिधि, डीजीसी क्रिमिनल, एचटीयू, जेजेपीयू के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। आईजी आगरा डीसी मिश्र ने इसमें पुलिस अधिकारियों को विशेष तौर पर शामिल होने का आदेश दिया है।  



मानव तस्करी रोकने के लिए पूरे प्रदेश में पुलिस काम कर रही है। मथुरा में एसपी क्राइम इसके नोडल अफसर बनाए हैं। 15 को आगरा में वर्कशॉप होगी। इसके लिए ऐंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का गठन किया जा रहा है।

डा. राकेश सिंह
एसएसपी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed