फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   SP workers protest against Karni Sena

Mathura News: करणी सेना के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
SP workers protest against Karni Sena
कचहरी रोड पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
मथुरा। अलीगढ़ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला करने के विरोध में बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने करणी सेना के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही कार्रवाई की मांग के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा है कि करणी सेना ने अलीगढ़ में उनके काफिले पर हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी। ऐसे अराजक तत्वों के विरुद्ध प्रशासन तथा सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे भाजपा सरकार की करणी सेना को संरक्षण देने की मंशा उजागर हो रही है। उन्होंने सरकार पर दलित विरोधी नीतियों का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कहा है कि डबल इंजन सरकार में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों पर अत्याचार हो रहा है। सरकार और करणी सेना विरोधी नारेबाजी हुई। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञाप सौंपकर करणी सेना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला महासचिव सुभाष पाल, राजन रिजवी, प्रदीप चौधरी, दिगंबर सिंह जाटव, शिवचरण तोमर, चंद हाशमी, शिव दीप अग्रवाल, अभिषेक यादव, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष शबनम कुरैशी, देवकीनंदन कश्यप, राजेश्वरी वर्मा, रणवीर सिंह धनगर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed