फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   SP sitting on the road, protested at the Collectorate Gate

सड़क पर बैठे सपाई, कलक्ट्रेट गेट पर किया विरोध-प्रदर्शन

Mon, 04 Oct 2021 07:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
SP sitting on the road, protested at the Collectorate Gate
मथुरा। प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसान हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ. अबरार हुसैन के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्य द्वार पर पुलिस द्वारा कलक्ट्रेट में प्रवेश करने से रोके जाने के विरोध स्वरूप सड़क पर ही धरना पर बैठ गए। यहां सरकार के खिलाफ सपाइयों ने जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर केंद्रीय राज्य मंत्री के पुत्र द्वारा गाड़ी चढ़ा कर नरसंहार किया है। यह हत्याकांड घोर निंदनीय है। किसान अपना शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन आंदोलन कर रहे थे। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष पाल ने कहा कि लखीमपुर खीरी हत्याकांड जलिया वाले बाग की याद दिलाता है। यहां मंत्री के पुत्र द्वारा किसानों का नरसंहार किया है। महासचिव रवि यादव ने कहा कि यह सरकार आम जनमानस के अधिकारों का हनन कर रही है।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी ने बताया कि राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में मांग की गई है कि मृतक किसानों को 2 करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार में एक सरकारी नौकरी, घायलों का समुचित इलाज एवं केंद्रीय राज्य मंत्री एवं उनके पुत्र की तत्काल गिरफ्तारी, तीनों कृषि कानूनों को तत्काल वापस की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed