फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   SP MP Ramjilal Suman appeared in the court of Special Judge EC Act

Mathura News: सपा सांसद रामजीलाल सुमन स्पेशल जज ईसी एक्ट की कोर्ट में हुए हाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
SP MP Ramjilal Suman appeared in the court of Special Judge EC Act
मथुरा। आधार कार्ड जमा कराने के बाद जाते सपा सांसद रामजी लाल सुमन। - फोटो : mathura
मथुरा। स्पेशल जज ईसी एक्ट की कोर्ट में बृहस्पतिवार को सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन अपना प्रार्थना पत्र और आधार कार्ड जमा कराने पहुंचे। 2019 में दर्ज कराए मुकदमे के दस्तावेज में उनका नाम रामजीलाल सुमन के स्थान पर रामविलास दर्ज हो गया है। नाम सही कराने के लिए उन्हें कोर्ट ने तलब किया था।
विज्ञापन

एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया गोविंद नगर थाना क्षेत्र में रामजीलाल सुमन ने महाविद्या काॅलोनी में एक प्लॉट लिया था। इस प्लॉट पर उनका कब्जा था। प्लाॅट की देखभाल के लिए एक केयरटेकर भी रखा था। 11 दिसंबर 2012 को रामू पंडित, संजय और अभिमन्यु सैनी अपने साथियों के साथ उनके प्लाॅट पर आए। उनके साथ मारपीट की, हमलावरों ने फायरिंग करते हुए उनकी सोने की चेन और दस हजार रुपये लूट लिए और पांच लाख रुपये की चौथ मांगी। रामजीलाल सुमन की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

जांच के बाद कोर्ट में आरोप चार्जशीट दाखिल कर दी। 11 दिसंबर 2019 को सांसद ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए थे। बयानों में उनका नाम रामविलास सुमन दर्ज हो गया था। मुकदमे की सुनवाई स्पेशल ईसी एक्ट कोर्ट में डॉ. पल्लवी अग्रवाल की अदालत में चल रही है। बयानों में दर्ज गलत नाम को सही कराने के लिए अदालत ने उन्हें तलब किया था। रामजीलाल सुमन ने अदालत में प्रार्थना पत्र के साथ अपना आधार कार्ड जमा किया। इसमें लिखा कि बयानों में उनका नाम रामविलास सुमन दर्ज हो गया है, भविष्य में उन्हें रामजी लाल सुमन के नाम से जाना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कोर्ट पहुंचे सपा सांसद
राणा सांगा के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी करने के बाद क्षत्रिय रामजीलाल सुमन का विरोध कर रहे हैं। पुलिस को जब सूचना मिली कि सपा सांसद मथुरा आ रहे हैं तो उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के साथ उन्हें कोर्ट में हाजिर कराया। पुलिस को आशंका थी कि कहीं करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उन्हें घेरकर अभद्रता न कर दें। इसलिए कोर्ट का कार्य होने के बाद उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही कोर्ट से गाड़ी तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed