फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   SP leader had hatched a conspiracy to grab temple land

सपा नेता ने रचा था मंदिर की जमीन हथियाने का षड्यंत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
SP leader had hatched a conspiracy to grab temple land
कोसीकलां (मथुरा)। गांव शाहपुर में श्री बिहारीजी महाराज सेवा ट्रस्ट की भूमि के दस्तावेजों में हेराफेरी कर मंदिर की जमीन पर मजार बनाने का षड्यंत्र तत्कालीन सपा नेता ने 15 वर्ष पूर्व रची थी। सपा नेता ने लेटरपैड पर ग्रामीणों के फर्जी हस्ताक्षर कराकर सपा सरकार से गांव के ईदगाह और कब्रिस्तान को कागजातों में दर्ज कराने की मांग हुई। इसका खुलासा 2019 में जब हुआ मुस्लिम पक्ष कब्जा करने पहुंचा। मंदिर की जमीन को खुर्दबुर्द करने की शुरुआत दो सितंबर 2004 को हुई थी।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ग्राम पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष भोला खां पठान ने अपने लेटरपैड पर तत्कालीन मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गांव में बनी ईदगाह व खसरा नंबर 108 में बने कब्रिस्तान को कागजात में दर्ज कराने की मांग की। शासन से तब कार्रवाई को लिखा गया। पत्र में जिन ग्रामीणों के हस्ताक्षर किए गए थे, उनमें कई फर्जी हैं। खसरा 108 चकरोड था। शासन के पत्र पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रामअवतार सिंह का कहना है कि दिसंबर 2004 में प्रशासन ने अपर वक्फ आयुक्त से सूचना मांगी थी कि ये संपत्ति वक्फ कार्यालय में पंजीकृत हैं कि नहीं तो उन्होंने इनके पंजीकृत होने की रिपोर्ट दी। जबकि वक्फ कार्यालय में संपत्तियां पंजीकृत नहीं थीं। उन्होंने भी दस्तावेजों में दर्ज कराने को आख्या भेज दी। दिसंबर में ही एडीएम प्रशासन ने इस आख्या पर एसडीएम छाता को संपत्तियां दर्ज करने को कहा। बस यहीं से खसरा 108 को 1081 कागजों में कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब तहसीलदार ब्रज किशोर मौर्या, राजस्व निरीक्षक अमीचंद्र और लेखपाल सुलेमान थे। 15 साल तक पूरे मामले को दबाए रखा गया। 2019 में मुस्लिम पक्ष ने जमीन पर कब्जा लेने पहुंचा तो मामले की जानकारी हुई। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है और पुलिस को निर्देश दिए हैं कि शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed