फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   SP is pretending to be a well-wisher of PDA: Keshav

पीडीए हितैषी बनने का नाटक कर रही सपा : केशव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
SP is pretending to be a well-wisher of PDA: Keshav
मथुरा। केशव प्रसाद मौर्य को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा सौंपते जन प्रतिनिधि और भाजपा नेता। - फोटो : mathura
मथुरा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा कि अखिलेश यादव 2027 में सत्ता में आने का दावा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कौन बताए कि 2047 तक साइकिल सत्ता के आसपास भी नहीं भटक रही है। कहा कि सपा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) हितैषी बनने का नाटक कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि सपा के नेताओं ने दलितों की सबसे बड़ी नेता मायावती का गेस्ट हाउस कांड में अपमान किया था। उन्होंने याद दिलाया कि उस वक्त भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने मायावती की रक्षा की थी।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को मसानी तिराहे के निकट ब्रज कला केंद्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए यहां पहुंचे। इस दौरान डीप्टी सीएम ने कांग्रेस पर भी गंभीर आरोप लगाए। कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा और इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा जैसे नारे दिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए संविधान में 70 बार संशोधन किया, जबकि भाजपा ने केवल 8 बार संविधान में संशोधन किया है। वह इसलिए कि गरीबों, महिलाओं और वंचित वर्गों के लोगों को उनके अधिकार और योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा की नीतियां हमेशा दलित विरोधी रही हैं। वही पार्टियां आज के समय में पीडीए का गुणगान कर रही हैं। इस दौरान सभागार में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता डिप्टी सीएम को सुनने के लिए पहुंचे। साथ ही संगठन मजबूती पर भी जोर दिया गया। इससे पहले पार्टी के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने बाबा साहब, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक पूरन प्रकाश, एमएलसी ओम प्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, संजय शर्मा, रामकिशन पाठक, हरिओम शर्मा, अंकुर अग्रवाल आदि मौजूद थे।


भाजपा पदाधिकारियों से भी नहीं कराया स्वागत-सम्मान
पहलगाम की घटना पर व्यथित डिप्टी सीएम ने गार्ड ऑफ ऑनर लेने से मना कर दिया। साथ ही भाजपा पदाधिकारियों से भी स्वागत-सम्मान नहीं कराया। वह शुक्रवार सुबह 11 बजे हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। यहां गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी में जुटे अधिकारियों से मना कर दिया। इसके बाद ब्रज कला केंद्र में कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले डिप्टी सीएम व अन्य पदाधिकारियों ने पहलगाम में मारे गए पयर्टकों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed