{"_id":"6aa302a1db0e3633a809f20a","slug":"sonika-sharma-appointed-chairperson-of-the-grievance-committee-mathura-news-c-29-mtr1013-606517-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: परिवाद समिति की अध्यक्ष बनीं सोनिका शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: परिवाद समिति की अध्यक्ष बनीं सोनिका शर्मा
विज्ञापन
डॉ सोनिका शर्मा।
मथुरा। कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए जिला प्रशासन ने स्थानीय परिवाद समिति का गठन किया है। इस समिति का अध्यक्ष सोनिका शर्मा को नियुक्त किया गया है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि समिति कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के तहत गठित की गई है। यह समिति विशेष रूप से ऐसे संस्थानों और कार्यस्थलों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगी, जहां दस से कम कर्मचारी कार्यरत हैं। समिति उन मामलों को भी देखेगी जहां शिकायत स्वयं नियोक्ता के विरुद्ध हो।
सोनिका शर्मा ने कहा कि कार्यस्थल पर हर महिला को सम्मानजनक, सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण मिलना उसका अधिकार है। समिति महिलाओं की शिकायतों को सुनकर संवेदनशीलता, गोपनीयता और विधिसम्मत प्रक्रिया से उनके निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। समिति में सीडीपीओ शशि मिश्रा, एनजीओ प्रतिनिधि पूजा चौधरी और कानूनविद मंजू रानी को सदस्य बनाया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी पदेन सदस्य के रूप में शामिल हैं। संवाद