फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sonia gandhi birthday celebrated

केक काटकर मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिवस

Sat, 10 Dec 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 10 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
sonia gandhi birthday celebrated
- फोटो : self
जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी का 70वां जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर नेता कांग्रेस विधानमंडल दल एवं विधायक मथुरा-वृंदावन प्रदीप माथुर और जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने केक काटा। 
विज्ञापन


विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भारतीयता और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत हैं। जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि सोनिया गांधी ने आतंकवाद को झेला है और देश की एकता एवं अखंडता के लिए अभी भी प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान रणवीर सिंह पांडव, मलिक अरोड़ा, प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप गौतम, डा. आशुतोष भारद्वाज, तपेश गौतम, प्रखर चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन


शहर कांग्रेस कमेटी ने भी केक काटकर जन्मदिवस मनाया। शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पद का लालच नहीं। उनके पति राजीव गांधी और सास इंदिरा गांधी ने देश के लिए कुर्बानी दी है। संचालन अजय शर्मा एडवोकेट ने किया। इस दौरान विनोद खंडेलवाल, कृष्णवीर सिंह, जितेंद्र मणि, विनोद शर्मा, डॉ. देवेंद्र यादव, मनोज गौड़, कीर्ति कौशिक, महेश प्रधान आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छाता के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जिला महामंत्री खगुल भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस हम विकास दिवस के रूप में मना रहे हैं। नगर अध्यक्ष आसिफ कुरैशी ने सोनिया गांधी के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। वरिष्ठ नेता सावित्री सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुभाष द्विवेदी और हेम कुमार गुप्ता ने भी विचार रखे। समारोह में छिद्दी सिंह, रामस्वरूप यदुवंशी, दिनेश दीक्षित, पुरुषोत्तम व्यास, टीकम सिंह जादौन, मंगीलाल गुप्ता, दुलीचंद शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed