फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sonal Shah wife of Union Home Minister Amit Shah visited Gigiraj Ji in Mathura

मथुरा पहुंचीं गृहमंत्री की पत्नी सोनल शाह: गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर की पूजा-अर्चना, बोलीं-सुखद अनुभूति हुई

Wed, 22 Mar 2023 08:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Mar 2023 08:05 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह बुधवार को मथुरा के गोवर्धन पहुंचीं। यहां उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक करके पूजन-अर्चन किया। 

विज्ञापन
Sonal Shah wife of Union Home Minister Amit Shah visited Gigiraj Ji in Mathura
गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक करतीं सोनल शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा के गोवर्धन में बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह पहुंचीं। उन्होंने यहां जतीपुरा स्थित गिरिराज मुखारविंद पर गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इससे पहले उन्होंने ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के दर्शन किए।

विज्ञापन

प्रसादी रूप में दुपट्टा और चंदन किया गया भेंट

गोवर्धन मंदिर में सेवायत ईशु अशोक मुखिया ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा संपन्न कराई। मंदिर में सेवायतों ने सोनल शाह को प्रसादी के रूप में दुपट्टा, चंदन और प्रसाद भेंट किया। उन्होंने गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। यहां सेवायत मथुरा प्रसाद कौशिक व पवन कौशिक ने पूजा कराई। गिरिराज मंदिर में बैठकर प्रभु की आराधना की। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- रिटायर्ड सीओ को ब्लैकमेल कर छह लाख वसूले: महिलाओं ने किया कुछ ऐसा कि इज्जत के लिए रहे चुप, अब 10 लाख की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन आकर मन को मिलती है शांति-सोनल शाह

इस दौरान सोनल शाह ने कहा कि गोवर्धन में आकर मन को शांति मिलती है। गिरिराजजी के दर्शन कर सुखद अनुभूति हुई है। गोवर्धन के बाद वह जतीपुरा और बरसाना राधारानी मंदिर दर्शन के लिए भी गईं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय, भानु पाराशर, पवन मुखिया, राजकुमार शर्मा, सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा, भाजपा नेता रमाकांत शर्मा, अशोक पंडित सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed