फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   son of former Pradhan had killed his wife on suspicion of illicit relations In Mathura confessed his crime

UP News: ... तो इसलिए पत्नी को मार डाला, पुलिसिया पूछताछ में पूर्व प्रधान के बेटे ने उगले चौंकाने वाले राज

Mon, 26 Aug 2024 09:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 09:32 PM IST
सार

पुलिसिया पूछताछ में पूर्व प्रधान के बेटे ने चौंकाने वाले राज उगले। बताया कि अवैध संबंधों के शक में पत्नी को मार डाला था। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

विज्ञापन
son of former Pradhan had killed his wife on suspicion of illicit relations In Mathura confessed his crime
UP police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पूर्व प्रधान रामजीलाल के बेटे हेमंत कुमार ने पत्नी अनीता की हत्या अवैध संबंधों के शक में ही की थी। पुलिस पूछताछ में उसने यह बात स्वीकार की है। थाना पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मामले की विवेचना कर जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी शुरू कर दी है। घटना फरह थाना क्षेत्र के गढ़ी रामबल की है।

विज्ञापन


सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि फरह थाना क्षेत्र के गढ़ी रामबल निवासी अनीता (45) की शादी 28 वर्ष पूर्व हेमंत कुमार से हुई थी। मायका आगरा के अकोला क्षेत्र के गांव जैतू की गढ़ी में है। परिवार में दो बेटी और दो बेटे हैं। आरोपी हेमंत कुमार ने बताया कि घर से करीब 200 मीटर दूरी पर प्लॉट में शुक्रवार को पहले पत्नी गई थी। उसके पीछे से वह पहुंचा। अवैध संबंधों के शक में पत्नी से बात की।
विज्ञापन


इसी दौरान विवाद हुआ और उसने पास ही में पड़ी रॉड से पत्नी के सिर में वार कर दिए। इससे उसकी मौत हो गई। शव को उसने भूसे में छिपा दिया था और बेरी गांव में भाग गया था। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed