{"_id":"67758b261662a532d4045da8","slug":"son-of-former-bjp-city-president-dies-of-brain-hemorrhage-mathura-news-c-369-1-mt11002-123029-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा नेता के युवा बेटे की मौत, ब्रेन हेमरेज हुआ और चली गई जान; परिजनों में मची चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा नेता के युवा बेटे की मौत, ब्रेन हेमरेज हुआ और चली गई जान; परिजनों में मची चीत्कार
Thu, 02 Jan 2025 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 04:33 PM IST
सार
मथुरा के भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर के युवा पुत्र की बुधवार को ब्रेन हेमरेज के चलते मौत हो गई। जानकारी पर भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मथुरा में बीएसए कॉलेज के पीछे अग्रसेन नगर निवासी भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के पुत्र व युवा अधिवक्ता अमित पराशर उर्फ अंशु (33) की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सुबह पुत्र सीढ़ियों से उतर रहा था, तभी अचानक परेशानी हुई और वहीं बैठ गया। परिजनों को जानकारी हुई तो वह अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोपहर को गमगीन माहौल में मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मोक्ष धाम पर राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल, ब्रज क्षेत्र महामंत्री नागेंद्र सिकरवार, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, महामंत्री राजू यादव, मदन मोहन श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, पार्षद विजय शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी पहुंच गए।
तीन अधिवक्ताओं की मौत होने पर वकील रहे कार्य से विरत
मथुरा। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के अधिवक्ता पुत्र की मौत पर बार एसोसिएशन ने शोकावकाश घोषित कर दिया। साथी अधिवक्ताओं ने कन्हैया लाल बोहरे सभागार में शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। बार अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि युवा अधिवक्ता अमित पाराशर उर्फ अंशु, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष सिंह सिसोदिया, ब्रजेश शर्मा लोहवन वाले की आकस्मिक मृत्यु पर बुधवार को अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। उन्होंने बताया कि युवा अधिवक्ता अमित चार साल से रामप्रकाश शर्मा रामपुर वालों के यहां प्रैक्टिस कर रहे थे। बार अध्यक्ष और सचिव ने अधिवक्ताओं की मौत पर शोक व्यक्त किया है।