फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   son in law beating FIR lodged against father in law and family in Mathura

ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...साली ने पीटा, सास ने किया ऐसा हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Fri, 31 Oct 2025 12:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Oct 2025 12:19 PM IST
सार

मथुरा में दामाद का ससुराल में पिटाई कर दी गई। वो पत्नी को बुलाने के लिए आया था। पत्नी के भाई और बहन ने उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान सास ने बांक से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। घायल दामाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन
son in law beating FIR lodged against father in law and family in Mathura
अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के फरह में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुराल में आए दामाद की पिटाई कर दी गई। हैरानी की बात ये रही कि पत्नी ने भी विरोध नहीं किया। पत्नी के भाई और बहन ने उसकी पिटाई की, तो मां ने बांक से उसका सिर फोड़ दिया। दामाद को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  भयानक हादसे की तस्वीरें: डंपर में फंसी बाइक...खून से लाल हुई सड़क, मंजर देख कांप गई रूह; मां-बेटी संग तीन की मौत
विज्ञापन




 

गांव सलेमपुर में है ससुराल
मंडी चौराहा, मथुरा निवासी योगेश की ससुराल फरह क्षेत्र के गांव सलेमपुर में है। योगेश की पत्नी नेहा पिछले एक महीने से मायके में रह रही थी। बताया गया है कि मंगलवार दोपहर योगेश अपनी पत्नी को लाने के लिये ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान ससुराल वालों से उसका विवाद हो गया। 

ये भी पढ़ें -   UP: उड़ते प्लेन से लैपटॉप हुआ गायब...महिला यात्री के छूटे पसीने, बेंगलुरु से आगरा की उड़ान के दौरान हुई घटना



 

सास ने  सिर में मार दिया बांक
 आरोप है तभी उसकी सास, साली और साले ने उस पर जान लेवा हमला कर दिया। सास ने योगेश के सिर में लोहे की बांक मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। वो वहां से जान बचाकर भाग निकला। उसे घरवालों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पीड़ित की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

ये भी पढ़ें -   UP: विदेश में 3500 से 4500 डॉलर में बिकते हैं भारतीय युवा, एक महीने का काम और फिर...जांच में नया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed