फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Some said the complex questions confused me while others said it was simple

Mathura News: कोई बोला घुमावदार प्रश्नों ने उलझाया तो किसी ने बताया सरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Some said the complex questions confused me while others said it was simple
मथुरा। सीबीएसई की बारहवीं कक्षा के छात्रों की शनिवार को गणित की परीक्षा आयोजित की गई। जिले में बने केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर आए विद्यार्थियों में कोई मायूस तो कोई खुश दिखा। अधिकांश विद्यार्थियों का कहना था कि पेपर पिछले सालों के मुताबिक कठिन था। ट्रिकी प्रश्नों ने उन्हें उलझा दिया, जबकि कुछ ने सरल बताया। हालांकि सभी सवाल एनसीईआरटी की किताबों से पूछे गए थे।
विज्ञापन


कान्हा माखन स्कूल से बाहर आईं छात्रा दिव्यांशी ने बताया कि वेक्टर के प्रश्न थोड़ा कठिन थे। परीक्षा केंद्रों पर पेपर सुबह 10.30 बजे शुरू हो गया और दोपहर 1.30 बजे तक चला। छात्रों को सुबह 10 बजे से पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंचना था। सुबह 10.15 बजे छात्रों को पढ़ने के लिए क्वेश्चन पेपर बांट दिए गए थे।
विज्ञापन

छात्र निशांत भारद्वाज ने बताया कि थ्री-डी के प्रश्न कठिन थे, जिन्हें हल करने में काफी समय बर्बाद हुआ। हालांकि 50 प्रतिशत पेपर आसान था। गौरतलब है कि गणित का पेपर कॉमर्स और साइंस दोनों ही स्ट्रीम के छात्रों के लिए अहम होता है। गणित ऐसा विषय है, जिसमें अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने का अच्छा मौका होता है। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर अनिल यदुवंशी ने बताया कि परीक्षा के लिए 4831 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थीं। इन परीक्षार्थियों में 4699 उपस्थित रहे और 132 ने परीक्षा से किनारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed