फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Some people want to Christianize and Islamize the country: Sachchidanand Hari Sakshi

कुछ लोग देश का इसाईकरण, इस्लामीकरण करना चाहते हैं: सच्चिदानंद हरि साक्षी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Some people want to Christianize and Islamize the country: Sachchidanand Hari Sakshi
शताब्दी आनंद महोत्सव में उपस्थित संत, महंत एवं महामंडलेश्वर। 
वृंदावन। सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी ने कहा कि कुछ लोग देश का ईसाईकरण करना चाहते हैं तो कुछ लोग इस्लामीकरण करना चाहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या आप मोदी और योगी को हटाकर ऐसे लोगों को लाना चाहते हैं, जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं। कुछ लोग कहते हैं कि 2047 तक गजवा-ए-हिंद होगा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने चैतन्य विहार स्थित स्वामी वामदेव ज्योतिर्मठ में विरक्त संत स्वामी वामदेव महाराज के शताब्दी आनंद महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार को समापन सत्र में व्यक्त किए। यहां देशभर से आए संतों ने गोरक्षा के साथ काशी एवं मथुरा लेने का आह्वान जनमानस से किया।
विज्ञापन

पद्म भूषण साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि देश में एक ऐसा षड्यंत्र रचा जा रहा है, जिसमें भाई-भाई का रक्तपात करे। इसलिए हमें समाज में सद्भावना जगानी है। महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद महाराज ने कहा कि यदि कुछ मान्यताओं का त्यागकर राष्ट्र की उन्नति होती है, समाज एक होता है। सांसद स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा कि स्वामी वामदेव के शताब्दी आनंद महोत्सव में हमें उनके जीवन, कर्म, ज्ञान, वैराग्य और राष्ट्रीयता का परिचय प्राप्त होता है। विहिप के संरक्षक दिनेश ने कहा कि युवाओं की सोच और दिशा बदलने का कार्य स्वामी वामदेव ने किया। आचार्य महामंडलेश्वर प्रज्ञानानंद सरस्वती ने कहा कि यदि एकता कायम रही तो काशी और मथुरा का उद्धार हो जाएगा। स्वामी शांति स्वरूपानंद ने कहा कि जल्द ही स्वामी वामदेव ज्योतिर्मठ में भव्य मंदिर का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वामी ज्ञानदेव सिंह, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास, महामंडलेश्वर तेजसानंद गिरि, श्याम चैतन्य पुरी, जनार्दन हरि, महेशानंद गिरि, विशोकानंद, संत विजय दास, स्वामी चिदंबरा नंद, डॉक्टर उमेशचंद्र शास्त्री आदि ने स्वामी वामदेव महाराज को भावांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed