फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   soldier who came home for his daughter's wedding died army soldiers fulfilled their duty of friendship

UP: बेटी की शादी के लिए घर आए सैनिक की मौत, सेना के जवानों ने निभाया दोस्ती का फर्ज; भावुक पल...छलक पड़े आंसू

Sun, 08 Dec 2024 02:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Dec 2024 02:33 PM IST
सार

बेटी की शादी से दो दिन पहले सैनिक पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। ऐसे में उनकी बटालियन से आए जवानों ने दोस्ती का फर्ज निभाते हुए बेटी का कन्यादान कर विदा किया। इस भावुक पल को देख सभी के आंसू छलक पड़े। 
 

विज्ञापन
soldier who came home for his daughter's wedding died army soldiers fulfilled their duty of friendship
सेना के जवानों ने किया कन्यादान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के मांट में बेटी की शादी से दो दिन पहले हुए सड़क हादसे में सैनिक की मौत हो गई। बेटी की शादी में कन्यादान करने के लिए बटालियन से जवान पहुंचे। पिता बनकर दोस्त की बेटी का कन्यादान लिया और आशीर्वाद दिया, जिसे देखकर सभी की आंखे नाम हो गईं और सेना के इस कार्य को देखकर प्रशंसा की।
विज्ञापन

 

थाना मांट के वकला के रहने वाले देवेंद्र सिंह की बेटी शादी सात दिसंबर को थी। सभी शादी की तैयारी में जोरो शोरों से लगे हुए थे, तभी शादी से दो दिन पहले मांट-राया मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी हुईं ईटों से भरी ट्रॉली में घुस गई। हादसे में देवेंद्र सिंह सहित दो की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की शादी से दो दिन पहले यूं पिता की मौत से घर में कोहराम मच गया। मैरिज होम में चल रही तैयारी धरी-धरी की रह गईं। बेटी भी शादी को तैयार नहीं थी। पिता की याद में रो-रोकर उसका बुरा हाल हो गया है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जब इस घटना के बारे में 20 जाट रेजिमेंट को लगी, तो सीओ ने पांच सेना के जवानों को बेटी की कन्यादान करने के लिए गांव में भेजा। पिता की हैसियत से बेटी का कन्यादान कर सेना के जवान वापस लौट गए।
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह के रिश्तेदार नरेंद्र सिंह ने बताया की सेना से सूबेदार सोनवीर सिंह, सूबेदार मुकेश कुमार, हवलदार प्रेमवीर, विनोद और बेताल सिंह के साथ जितेंद्र कुमार द्वारा कन्यादान किया। जिसे देखकर सभी के आंखे नम हो गईं और सेना के कार्य की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed