फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   soldier committed suicide by hanging himself over family dispute who come in house on leave in Mathura

Mathura: छुट्टी पर आए सैनिक ने पारिवारिक कलह में फांसी लगाकर दे दी जान, सेना मुख्यालय में था तैनात

Sun, 21 Apr 2024 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Apr 2024 09:33 PM IST
सार

मथुरा में छुट्टी पर घर आए सैनिक ने पारिवारिक कलह में फांसी लगाकर जान दे दी। वह दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय में तैनात था। 15 दिन के लिए घर आया था। 

विज्ञापन
soldier committed suicide by hanging himself over family dispute who come in house on leave in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार रात एक सैनिक ने पारिवारिक कलह में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। वह दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय में तैनात था। एक सप्ताह पहले ही 15 दिन की छुट्टी लेकर गांव आया था। घटना छाता थाना क्षेत्र के नौगांव की है। 

विज्ञापन


सैनिक ब्रजमोहन (28) पुत्र चंद्रपाल निवासी नौगांव, छाता 2016 में सेना में भर्ती हुआ था। 2019 में उसकी शादी सुनीता के साथ हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद एक बेटा हुआ। इधर, पुश्तैनी मकान के ही दूसरे हिस्से में वह परिवार से न्यारा होकर पत्नी-बच्चे के साथ रहता था।
विज्ञापन


छाता इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह के अनुसार ब्रजमोहन द्वारा फंदा लगाए जाने की सूचना रात को मिली। तत्काल शव को फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छानबीन में पता लगा है कि दिन में ब्रजमोहन पत्नी के साथ बाजार में खरीदारी को भी गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के समय उसने पारिवारिक कलह के चलते फंदा लगा लिया। इधर, सैनिक ब्रजमोहन की आत्महत्या के बाद उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में पुलिस को अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, जो भी तहरीर प्राप्त होगी, उसके आधार पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed