फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sohni seva in bankebihari temple

बांकेबिहारी मंदिर में सोहनी सेवा को उमड़े श्रद्धालु

Thu, 13 Oct 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 13 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
sohni seva in bankebihari temple
बांकेबिहारी मंदिर
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आश्विन शुक्ल एकादशी के अवसर पर हुई सोहनी सेवा के लिए श्रद्धालुओं में उमड़ पड़े। हाथों में झाड़ू और पोंछा लिए महिला, पुरुष और बच्चों ने मंदिर की सफाई की। कंठी धारण के लिए श्रद्धालुओं ने मंदिर के गर्भगृह और अन्य श्रद्धालुओं ने मुख्य चौक से जगमोहन तक सफाई कर सेवा में योगदान दिया। 
विज्ञापन


जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की तरह उनके लिए होने वाले आयोजन भी निराले हैं। भक्त भी हर भाव में अपने आराध्य की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसे में वर्ष में दो बार ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सोहनी सेवा की जाती है। एक आयोजन फाल्गुन शुक्ल एकादशी (होली से पूर्व) और दूसरा शरद पूर्णिमा से पहले आश्विन शुक्ल एकादशी को होता है। 
विज्ञापन


बुधवार को आश्विन शुक्ल एकादशी के अवसर पर दोपहर में राजभोग आरती के बाद पट बंद होने पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को चंदन महल में विराजित किया गया। चंदन महल के दरवाजे बंद होने के बाद कंठी धारण किए श्रद्धालुओं ने मंदिर के गर्भगृह में सोहनी सेवा की। अन्य श्रद्धालु मंदिर परिसर की सोहनी सेवा में जुट गए। एक बार तो श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई लेकिन बाद में मंदिर प्रबंधन ने व्यवस्थाएं संभालीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं अपने दुपट्टे से गर्भगृह को साफ करतीं दिखीं वहीं बच्चे हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर के जगमोहन की सफाई कर रहे थे। मंदिर प्रबंध की कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी के अनुसार गर्भगृह में कंठी धारण करने वाले श्रद्धालु ही सेवा के अधिकारी हैं। गर्भ गृह में सुबह राजभोग और शाम को शयन भोग आरती के बाद सोहनी सेवा का आयोजन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed