फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   society will be changed by ekatmmanavvad

एकात्ममानववाद बदलेगा समाज की दिशा: राधामोहन सिंह

Tue, 27 Sep 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 27 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
society will be changed by ekatmmanavvad
राधामोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला
50 साल से गरीबी हटाने के नारे लगाने वाली कांग्रेस गरीबी नहीं हटा सकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरणा ग्रहण कर गांव-गरीब को उन्नत बनाने के लिए कदम बढ़ाया है। यह बात सोमवार को दीनदयालधाम में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कही। 
विज्ञापन


किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषिमंत्री ने कहा कि पंडितजी के चिंतन में गांव-गरीब थे। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति के उत्थान के बारे में चिंतन किया। बीते 50 सालों के देश के इतिहास पर नजर डालें तो केवल नारे लगे, गरीब का उत्थान नहीं हुआ है। पूंजीवाद, साम्यवाद, समाजवाद दुनिया का कभी भला नहीं कर सकते। एकात्ममानवाद से ही मानव समाज की दिशा बदली जा सकती है। इसी दिशा में भाजपा सरकार चल रही है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने सब्सिडी का लाभ गरीब तक पहुंचाया। अच्छी खेती करने वाले किसान को एक लाख तक का पुरस्कार दिया जाता है। कृषि बीमा योजना के तहत 30 दिन में किसान को भुगतान करने का प्रावधान है। इसका डाटा तुरंत उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने किसान दुर्घटना योजना के बारे में भी बताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषिमंत्री ने कहा कि भारत सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाएगी। इससे पहले कृषिमंत्री स्मारक समिति पहुंचे और उन्होंने दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बंाकेबिहारी माहेश्वरी, ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह, लक्ष्मीनारायण, ठाकुर कारिंदा सिंह, ब्रजक्षेत्र कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल आदि मौजूद थे।


मोती को मिला दीनदयाल कृषि पुरस्कार
खेती को बढ़ावा देने और पैदावार को उन्नति की ओर ले वाले गांव सैंदा सौंख के किसान मोती को पचास हजार रुपये का चेक और प्रमाणपत्र केंद्रीय कृषि मंत्री ने मंच पर प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed