फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Smart offices equipped with modern facilities will be built in 3 zones of Municipal Corporation

Mathura News: नगर निगम के 3 जोन में बनेंगे आधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Smart offices equipped with modern facilities will be built in 3 zones of Municipal Corporation
वृंदावन (मथुरा)। मथुरा-वृंदावन नगर निगम प्रशासन अपने 3 जोनल कार्यालयों को स्मार्ट बनाने जा रहा है। इसकी शुरुआत मथुरा स्थित भूतेश्वर और वृंदावन से की जा रही है। इसके बाद नगर निगम के औरंगाबाद जोन का स्मार्ट कार्यालय बनेगा। इन तीनों कार्यालयों को स्मार्ट बनाने में अनुमानित लागत 3 करोड़़ 35 लाख रुपये से अधिक आएगी।
विज्ञापन



शासन की मंशा के अनुरूप जहां शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कार्य किए जा रहे हैं, वहीं अब नगर निगम के कार्यालयों को भी सुविधाओं से परिपूर्ण बनाए जा रहे हैं। निगम के वृंदावन जोन कार्यालय, मथुरा स्थित भूतेश्वर कार्यालय और औरंगाबाद जोन कार्यालय को स्मार्ट बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इन सभी कार्यालयों में एक रिसेप्शन विंडो और सभी विभागों के बाबुओं के लिए केबिन बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

वातानुकूलित कार्यालय के प्रत्येक केबिन में कंप्यूटर लगाए जाएंगे। वाई-फाई की सुविधा से लैस स्मार्ट कार्यालय में विद्युत आपूर्ति के लिए सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे। इस कार्यालय में लोगों की समस्या के लिए रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी उनकी समस्या सुनने के बाद संबंधित बाबू के पास भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल कार्यालय क्षेत्र में रहने वाले लोगों की समस्याओं का निदान अब एक ही स्मार्ट कार्यालय में हो सकेगा। कार्यालय के बाहर दीवारों पर रेड स्टोन लगाया जाएगा। वृंदावन के स्मार्ट कार्यालय के प्रथम तल पर जाने के लिए सीढ़ियां भी बनाई जाएंगी।


नगर निगम के निर्माण विभाग के एक्सईएन एसपी मिश्र ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नगर निगम के तीन जोन कार्यालयों को स्मार्ट कार्यालय के रूप में तैयार किया जा रहा है। जो कि आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। तीन माह में यह कार्यालय बनकर तैयार होंगे। तीनों स्मार्ट कार्यालयों को बनाने में अनुमानित लागत तीन करोड़ 35 लाख रुपए आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed