{"_id":"688680182741fee1960bba4f","slug":"slogans-against-the-corridor-written-with-mehndi-on-hands-mathura-news-c-369-1-mt11010-133357-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हाथों पर मेहंदी से लिखे कॉरिडोर के विरोध में नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हाथों पर मेहंदी से लिखे कॉरिडोर के विरोध में नारे
विज्ञापन
हाथों की मेंहदी पर लिखे कॉरिडोर विरोधी नारे दिखाते हुईं महिलाएं।
वृंदावन। प्रस्तावित कॉरिडोर और न्यास गठन को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन में हरियाली तीज पर महिलाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी से कॉरिडोर विरोधी नारे लिखे। साथ ही मंदिर के चबूतरे पर सावन की मल्हार गाकर अपने आराध्य से प्रार्थना की।
श्यामा गोस्वामी ने बताया कि महिलाओं ने अपने हाथों पर कॉरिडोर के विरोध में नारे लिखे हैं तो वहीं मंदिर में आकर ठाकुर बांकेबिहारी लाल के समक्ष सावन के गीतों का गायन किया है। उन्होंने बताया कि जब तक सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है, तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
नीलम गोस्वामी ने बताया कि जिस तरीके से हरिद्वार में मनसा देवी में श्रद्धालुओं के साथ प्रशासन की लापरवाही के चलते हादसा हुआ, यह बहुत ही दुखद है। यह प्रशासन को ठाकुरजी की चेतावनी है। जब से बांकेबिहारी मंदिर के कॉरिडोर और न्यास गठन की चर्चाएं हुई हैं, तब से देश भर में अलग-अलग स्थान पर हादसे हो रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में मनीषा गोस्वामी, अनुराधा गोस्वामी, ममता गोस्वामी, निर्मला गोस्वामी, ललिता गोस्वामी, रितिका शर्मा आदि मौजूद रहीं।