{"_id":"6954321153e01390370b6393","slug":"sleep-has-filled-my-eyes-mathura-news-c-412-1-mt21005-3831-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नैनन में नींद भर आईं…","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नैनन में नींद भर आईं…
विज्ञापन
छप्पन भोग महोत्सव के अंतर्गत शयन आरती में उपस्थित भक्तजन।
गोवर्धन। ब्रज की पुण्य धरा पर भक्त और भगवान का रिश्ता केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि वह अपनत्व और समर्पण की उस भावधारा से जुड़ा होता है, जहां सेवा ही सबसे बड़ा सुख बन जाती है। इसी भाव का सजीव दर्शन सोमवार की मध्यरात्रि गोवर्धन में हुआ, जब श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार, आगरा द्वारा आयोजित छप्पन भोग एवं फूल बंगला महोत्सव के समापन पर प्रभु गिरिराज महाराज के लिए भाव-वात्सल्य से सुसज्जित शयन उत्सव मनाया गया।
कार्ष्णि आश्रम, गोवर्धन में वैकुंठ लोक झांकी के मध्य स्वर्ण हंस रथ पर विराजमान गिरिराज महाराज दिनभर श्रद्धालुओं को दर्शन देते रहे। कोई मनौती लेकर पहुंचा तो कोई कृतज्ञ भाव से निहाल हुआ। जैसे-जैसे रात्रि गहराती गई, सेवकों के हृदय में यह भाव जागृत हुआ कि निरंतर भक्तों की सुध लेते-लेते प्रभु अवश्य थक गए होंगे। इसी आत्मीय अनुभूति ने शयन उत्सव का रूप ले लिया। सुगंधित इत्र से प्रभु के श्रीअंगों की कोमल सेवा की गई, प्रेमपूर्वक नजर उतारी गई और चरण कमलों को स्नेह से दबाया गया। शयन आरती के दौरान जब करुण भजन नैनन में नींद समा गई, मेरे प्रिय प्रभु के… गूंज उठा, तो वातावरण भावनाओं से भर गया।
सेवा के दौरान संस्थापक नितेश अग्रवाल एवं सह-संस्थापक मयंक अग्रवाल ने कहा कि ठाकुर जी की सेवा भाव की सेवा है। संस्थापक नितेश अग्रवाल, सह-संस्थापक मयंक अग्रवाल, संरक्षक महंत कपिल नागर व रविंद्र गोयल तथा अध्यक्ष अजय सिंघल ने प्रभु को रजत पात्र में केसर मिश्रित अमृतुल्य दूध अर्पित किया। इसके बाद कार्ष्णि महंत हरिओम बाबा ने भक्तों के साथ पंच ज्योतियों से प्रभु की नजर उतारी और ब्रज भाव से परिपूर्ण मंत्रोच्चार के बीच गिरिराज महाराज को शयन कराया। शयन उत्सव से पूर्व कार्ष्णि आश्रम परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें कानपुर की आल्या शर्मा, नीतू और चंचल ने एक से बढ़कर एक भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
आयोजन में विनोद अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, आशीष बंसल का विशेष सहयोग रहा। महामंत्री विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल बंसल, अजय गर्ग (अवागढ़), संजय अग्रवाल, पुरुषोत्तम दास मित्तल, राजीव गोयल, चंद्रप्रकाश सोनी, राजेंद्र अग्रवाल (खेरली वाले) सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।