फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sleep disappears from the eyes as soon as the siren sounds

Mathura News: सायरन बजते ही आंखों से गायब हो जाती है नींद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sleep disappears from the eyes as soon as the siren sounds
इस्राइल में फंसे मथुरा के चार युवा।
मथुरा। ईरान-इस्राइल युद्ध के चलते इस्राइल में मथुरा के युवाओं की रातें जागकर कट रही हैं। उन्होंने बताया कि सायरन बजते ही उन्हें बंकरों की तरफ पूरी ताकत से दौड़ लगानी पड़ती है। जरा भी लेट हुए तो समझो गए काम से। शाम होते ही आसमान में रोशनी और बमबारी की तेज आवाज गूंजने लगती है, जो पूरी रात सोने देती है। उन्हें उस पल का इंतजार है जब हालात सामान्य होने पर वे अपने देश के लिए उड़ान भर सकेंगे।
विज्ञापन


इस्राइल के रेहोबोथ में नौकरी कर रहे मथुरा के सौंख निवासी पवन ने बताया कि सुबह और शाम यहां पर युद्ध ही चल रहा है। सायरन बजने के बाद वह सभी बंकरों में जाकर छिप जाते हैं। रात में अगर सायरन बजता है तो फिर रात बिना नींद के कटती है। युद्ध के चलते इस्राइल से जाने वाली सभी फ्लाइट बंद हैं। इससे आना-जाना बंद हो गया है। उन्होंने बताया कि घरों में परिजन से वीडियो कॉल से प्रतिदिन बातचीत होती है।
विज्ञापन





दूसरी तरफ तेल अवीव में नौकरी कर रहे सौंख के गांव मल्हू निवासी राकेश ने बताया कि वहां पर अलर्ट रहना पड़ रहा है। सायरन के साथ ही फोन में अलर्ट का मैसेज आ जाता है। इसके बाद वह पूरी तरह तैयार हो जाते हैं। रात में आसमान में बमबारी की आवाज के साथ रोशनी होती है तो वह बंकरों में जाकर बैठ जाते हैं। वहां वह सुरक्षित रहते हैं। घरों पर सभी से फोन पर बातचीत हो रही है। उन्होंने बताया कि कमरे से बंकर करीब 30 मीटर दूरी पर बने हुए हैं। वह एक साल से अपने देश नहीं लौटे हैं। अब तो फ्लाइट सेवा बंद है। अशदोद शहर में रह रहे बलराम ने बताया कि सायरन के बाद वह इधर-उधर पहुंचकर सुरक्षित होते हैं। दिन में नौकरी करते है। लेकिन दो देशों की लड़ाई में सभी पूरी तरफ प्रभावित है। यहां दिन-रात अलर्ट में रहना पड़ता है। हालांकि सभी को भोजन उपलब्ध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed