{"_id":"6a6f9d29f848e17036057b9f","slug":"skin-related-issues-on-the-rise-due-to-humidity-and-sweating-mathura-news-c-369-1-mt11002-150389-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: उमस और पसीने से बढ़ीं त्वचा संबंधी परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: उमस और पसीने से बढ़ीं त्वचा संबंधी परेशानियां
विज्ञापन
मथुरा। सावन के बीच उमस भरी गर्मी और लगातार पसीना आने से त्वचा संबंधी रोग तेजी से बढ़ने लगे हैं। शरीर पर लाल चकत्ते, घमौरियां, खुजली, फंगल संक्रमण और एलर्जी जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल के चर्म रोग विभाग में इन दिनों प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल के अनुसार अत्यधिक पसीना, नमी और गंदे या तंग कपड़े पहनने से त्वचा संक्रमण तेजी से फैलता है। बच्चों, बुजुर्गों और अधिक समय तक बाहर काम करने वाले लोगों में यह समस्या अधिक देखी जा रही है। कई मरीज शरीर पर लाल चकत्ते, जलन, खुजली और दाने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ धनगर ने सलाह दी है कि लोग सूती और ढीले कपड़े पहनें, शरीर को साफ और सूखा रखें, पर्याप्त पानी पिएं तथा बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई क्रीम या दवा का प्रयोग न करें। अधिक खुजली, जलन या चकत्ते फैलने की स्थिति में तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।