फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   situation undercontrol in kosi prakaran

हंगामे के बाद कोसी में तनावपूर्ण शांति

Sat, 26 Sep 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 26 Sep 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
situation undercontrol in kosi prakaran
खरौट-हताना मार्ग पर शुक्रवार को गोकशी की सूचना पर हुए हंगामे के बाद शनिवार को कोसी और आसपास क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति रही। रात में दिल्ली-मथुरा हाईवे पर लोगों का आक्रोश देखते हुए पूरे क्षेत्र में भरी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। शुक्रवार देर रात डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने भी दौरा किया। शनिवार को एसपी ग्रामीण और एडीएम वित्त अधीनस्थों के साथ पल-पल की जानकारी लेते रहे। मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ गोवंश काटकर क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


बता देें कि शुक्रवार को खरौट-हताना मार्ग पर ग्रामीणों को जानवरों के अवशेष मिलने के बाद हंगामा शुरू हो गया था। खरौट और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों ने इसे गोकशी बताते हुए प्रदर्शन किया और देर रात हजारों की संख्या में दिल्ली-मथुरा हाईवे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। लाठी-डंडे लिए हुए लोगों को देखकर हाईवे से वाहनों में जा रहे लोगों में दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी देहात अजय कुमार ने ग्रामीणों नेे आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, इस पर रात 11 बजे ग्रामीणों ने जाम खोला। इसके बाद रात में ही डीएम राजेश कुमार, एसएसपी डा. राकेश सिंह और डीआईजी लक्ष्मी सिंह कोसी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। रात को ही बैठक कर आरोपियों की गिरफ्तारी की रणनीति बनाई गई। पुलिस ने शुक्रवार को रात में ही अवशेषों को बरसाना के जंगलों में दफन करा दिया था। तनाव को देखते हुए कोसी और आसपास क्षेत्र में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दिया गया। इसके बाद अन्य जिलों से भी फोर्स की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी स्थितियों पर नजर बनाए हुए थे। शनिवार को भी क्षेत्र में तनाव पूर्ण शांति रही। सुबह से ही एडीएम वित्त कोसी थाने में कैंप करके हालातों की जानकारी लेते रहे। मिश्रित आबादी वाले घंटाघर, बल्देवगंज, मनीराम बास, सब्जी मंडी, दिल्ली गेट आदि इलाकों में पुलिस गश्त कर रही थी। एसपी ग्रामीण अजय कुमार ने अधीनस्थों के साथ क्षेत्र का दौरा किया।

हाईवे पर अलीगढ़ और आगरा जिले के फोर्स के साथ मथुरा के सभी थानों की पुलिस और पीएसी तैनात रही। इधर, मामले में कोटवन चौकी प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवंश काटकर उन्माद फैलाने और क्षेत्र की शांति व्यवस्था खराब करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आगे की कार्रवाई के लिए वेटरिनरी चिकित्सकों द्वारा मौके से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।  



एसडीएम ने की प्रधानों से वार्ता
कोसीकलां। एसडीएम राजअरज यादव और सीओ पीयुष कुमार ने शनिवार को खरौट, कोटवन, दहगांव, हताना, कोसी देहात, नवीपुर , उमराला, लालपुर सहित तमाम गांवों के प्रधानों के साथ वार्ता कर शांति व्यवस्था में सहयोग मांगा। लोगों को विश्वास दिलाया गया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं शहर के शांति कमेटी सहित अन्य प्रमुख लोगों के साथ प्रशासन ने बैठक की। सभी ने पुलिस को सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed