फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Situation is worrying in Shergarh area

Mathura News: शेरगढ़ क्षेत्र में स्थिति चिंताजनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Situation is worrying in Shergarh area
गांव बाबूगढ़ से लोगो को  निकालते एसडीएम और थाना प्रभारी
शेरगढ़। यमुना नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है। किनारे के कई गांव यमुना के पानी से घिरे हुए हैं। मंगलवार को स्थिति और ज्यादा चिंताजनक हो गई। ज्यादातर लोग प्रशासन से मदद की गुहार लगाते नजर आए। मंगलवार को स्टीमर की सहायता से बाढ़ पभिावित लोगों को सुरिक्षत स्थानों पर भेजा। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि छाता उप जिलाधिकारी के निर्देश पर गांव बाबूगढ़, चमन गढ़ी, ओवा बहटा व नगला सपेरा के कुछ लोगों को गांव से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन


शेरगढ़ के गांव बाबूगढ़, ढिमरी गुलालपुर, सपेरा नगला, चमन गढ़ी, ओवा-बहटा आदि सभी गांव बाढ़ से घिरे हुए हैं। जिला प्रशासन यहां स्टीमर चलाकर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कह रहा है। हालांकि लोग गांव छोड़ने के बजाए पशुओं के लिए चारे की मांग कर रहे हैं। नदी किनारे के पांच गांव बाढ़ से घिरे हैं, इनमें हर दिन पानी बढ़ रहा है। इधर शेरगढ़-नौहझील मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया है। शेरगढ़ के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार बाढ़ पीड़ित गांवों की निगरानी कर रहे हैं। बाढ़ चौकी पर एसआई प्रवीण तैनात हैं।
विज्ञापन





इधर नंदगांव में मंगलवार का दिन नगरवासियों ने भीगते हुए बिताया। सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा रहा। दिन निकलते ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। कभी तेज तो कभी धीमी रफ्तार से बरसती फुहारों ने पूरे दिन मौसम को सुहावना बनाए रखा। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दुकानों पर ग्राहक कम दिखे। लोग बारिश के चलते घरों से बाहर नहीं निकल सके। छोटे बच्चों और युवाओं ने मौसम का आनंद लिया तो वहीं दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों के लिए यह दिन परेशानी भरा साबित हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed