फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sit-in continues, demanding the reopening of Chhata Sugar Mill

Mathura News: छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर धरना जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sit-in continues, demanding the reopening of Chhata Sugar Mill
छाता शुगर मिल पर धरने में गीतों की गूंज और नृत्य के जाती महिलाएं। 
छाता। बंद पड़ी छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर भूतपूर्व सैनिक परिषद के बैनर तले चल रहा धरना प्रदर्शन बुधवार को 21वें दिन में प्रवेश कर गया। सुबह से ही धरना स्थल पर किसानों और ग्रामीणों का जुटना शुरू हो गया। धरने में दिन-प्रतिदिन महिला-पुरुषों की भीड़ बढ़ रही है। इधर, महिलाओं ने गीत, संगीत व नृत्य के माध्यम से आवाज बुलंद की। कहा, यह चूल्हों के भविष्य की लड़ाई है।
विज्ञापन

कर्मयोगी सूबेदार ललित कुमार ने कहा कि लंबे समय से बंद पड़ी चीनी मिल क्षेत्र के विकास और किसानों की आजीविका का मुख्य केंद्र रही है, जिसे हर हाल में शुरू कराया जाना चाहिए। जब तक लखनऊ का प्रशासन इस मांग पर ठोस कदम नहीं उठाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं पारंपरिक लोकगीत गाते और झूमते-नाचते हुए सीधे छाता शुगर मिल धरना स्थल पर पहुंचीं।
विज्ञापन

महिलाओं के इस अनूठे और जोश से भरे अंदाज ने चल रहे आंदोलन में नई ऊर्जा दी है। लोकगीतों के माध्यम से अपनी पीड़ा और मिल चालू कराने की जिद्द को बतातीं महिलाओं का कहना था कि यह लड़ाई सिर्फ किसानों के अस्तित्व की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के परिवारों और उनके चूल्हों के भविष्य की है। इस दौरान जबर सिंह प्रधान, अमर सिंह, दिगंबर चौधरी, ओमप्रकाश प्रधान, किशन सिंह आर्य, महिपाल सिंह आर्य, मुरारी जादौन, संतोष कुमार, सूबेदार अतर सिंह और बीरी सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed