फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   SIT has reached in vetrineri university

व्यापमं घोटाला में वेटरिनरी विवि पहुंची एसआईटी

Sat, 06 Jun 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 06 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
SIT has reached in vetrineri university
मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले की जांच की आंच अब मथुरा स्थित उत्तर प्रदेश वेटरिनरी विवि तक पहुंच गई है। भोपाल से आई एसआईटी की टीम ने विवि में अध्ययनरत छात्र से इस संदर्भ में गहन पूछताछ की है। जांच में मदद के लिए एसआईटी की टीम कुछ संदिग्ध छात्रों के स्केच भी दे गई है। इससे विवि में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


हाई-प्रोफाइल और बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में अब तक दो हजार से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब भी 600 से अधिक आरोपी वांछित हैं। इसमें कांग्रेस महासचिव एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी।
विज्ञापन


इस घोटाले की जांच में शक मथुरा स्थित उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान के एक छात्र पर भी है। स्नातक तृतीय वर्ष के अभिषेक मिश्रा नामक इस छात्र से चार जून को भोपाल से आई एसआईटी की टीम ने विवि पहुंचकर पूछताछ की। विवि के विवेकानंद हॉस्टल में रह रहे इस छात्र से टीम ने अकेले में काफी वक्त तक सवाल किए। बताया जा रहा है कि एसआईटी की टीम ने इस छात्र के संदर्भ में काफी छानबीन भी की है। इसके बैंक एकाउंट भी खंगाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



भोपाल से व्यापमं घोटाले के प्रकरण में पूछताछ के लिए एसआईटी की टीम आई थी। इसमें उन्होंने एक छात्र से पूछताछ की अनुमति मांगी। टीम ने छात्र से पूछताछ के बाद कुछ संदिग्ध छात्रों के स्केच भी दिए हैं। इनके संदर्भ में पहचान के लिए मदद मांगी गई है।
-डा. एसके गर्ग, डीन
कालेज ऑफ वेटरिनरी साइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed