फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sisters-in-law beat brother-in-law, who is a member of the municipality, with slippers

धोखे की सजा: पांच सालियों ने ये क्या कर दिया...भरी पंचायत में शर्म से पानी-पानी हुजा जीजा, उन्हें शर्म भी न आई

Tue, 11 Mar 2025 08:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Mar 2025 08:12 AM IST
सार

जीजा पर सालियों के प्यार के किस्से तो कई सुने होंगे, लेकिन पंतायत में जो कुछ हुआ हैरान कर देने वाला है। पांच सालियों ने मिलकर जीजा की सबके सामने चप्पलों से पिटाई कर दी। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
 

विज्ञापन
Sisters-in-law beat brother-in-law, who is a member of the municipality, with slippers
चप्पल से पिटाई (फाइल फोटो सांकेतिक) - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मथुरा से सटे भरतपुर के बयाना कस्बे के बमनपुरा मोहल्ले में सोमवार को एक पंचायत चल रही थी। आरोप है नगर पालिका के सभासद गिर्राज कुशवाह को उनकी पांच सालियों ने चप्पलों से पीट दिया। वहीं सालियों आरोप है कि सभासद ने पुश्तैनी जमीन को गुपचुप तरीके से बेच दिया है।
विज्ञापन


मामला आगरा जिले की किरावली तहसील के गांव औलेंडा में करीब दो बीघा जमीन का है। सालियों का आरोप है कि गिर्राज ने उनके पिता बदनी कुशवाह को गुमराह कर 3 फरवरी 2023 को मृत्यु से पहले खेती की जमीन, रिहायशी घर और नौहरा अपनी पत्नी प्रेमवती के नाम करवा लिया। वसीयत में मां अंगूरी देवी की सेवा की शर्त थी।
विज्ञापन


सालियां लालमती, विमला, बरफी, मीरा और श्रीमती ने आरोप लगाया कि जीजा ने जमीन को ऊंची कीमत पर बेच दिया है। सोमवार को पांचों बहनें मां के साथ बयाना पहुंचीं। कुशवाह धर्मशाला में पंचायत बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सभासद के हिस्सा देने से मना किया तो सालियों ने उनसे हाथापाई कर दी। सभासद गिर्राज का कहना है कि उन्होंने ससुर की सेवा की थी। इसलिए ससुर ने खुद रजिस्टर्ड वसीयतनामा किया था। सालियां प्रॉपर्टी में हिस्सा चाहती हैं, जबकि सरकारी रिकॉर्ड में अब पूरी संपत्ति उनके नाम है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed