फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   SIR: Pushing and shoving at the Municipal Corporation... A scuffle at the Tehsil office

एसआईआर: नगर निगम में धक्का-मुक्की...तहसील में रही मारामारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
SIR: Pushing and shoving at the Municipal Corporation... A scuffle at the Tehsil office
मथुरा। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 (एसआईआर) के लिए बृहस्पतिवार को जनरल गंज स्थित नगर निगम कार्यालय और तहसील सदर में मतदाता उमड़ पड़े। ज्यादातर लोग नोटिस लेकर पहुंचे। नगर निगम के कार्यालय में इतनी भीड़ हो गई कि धक्का मुक्की हो गई। निगम के बाहर तक कतारें लगी रहीं। तहसील सदर परिसर में भी नोटिस के बाद दस्तावेज जमा कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। तमाम लोग निराश होकर लौट गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संशोधन व दस्तावेज जमा कराने का काम 31 जनवरी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

एसआईआर के तहत जिन मतदाताओं के मतदाता फॉर्म में खामियां रह गई हैं, उन्हें नोटिस भेजे गए हैं। नोटिसों में परिवार के किसी सदस्य का प्रमाण रह गय है, उसे मांगा जा रहा है। इसके लिए सुबह से जनरल गंज स्थित नगर निगम कार्यालय में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। यहां एसडीएम उषा सिंह के निर्देशन में अधूरे फॉर्म में दस्तावेजों को जमा कराने का काम चल रहा था। दोपहर 12 बजे तक यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। बाहर तक कतारें लगीं रहीं। निगम के हॉल में इतनी भीड़ हो गई कि धक्की मुक्की होने लगी। व्यवस्थाएं बनाए रखने को खासी मशक्कत करनी पड़ी। महिलाओं का कहना था कि अलग-अलग काउंटर लगाए जाते तो कम से कम धक्के तो नहीं खाने पड़ते। यहां कई बार हंगामा हुआ। भीड़ बढ़ने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को कतार में लगाया। हालांकि शाम तक काफी संख्या में लोग बिना प्रपत्र जमा कराए ही लौट आए। यही हालात तहसील सदर परिसर में भी देखने को मिला। यहां भी काफी संख्या में लोग अपने फॉर्म में खामियों को दुरुस्त कराने पहुंचें। कुछ लोगों को फॉर्म लेना था तो कोई संशोधन के लिए लाइन में लगा हुआ था। यहां भी दोपहर तक लंबी लाइनें लगी रहीं। कई मतदाताओं का कहना था कि उनकी बारी तक नहीं आई, वह लाइन में खड़े होकर लौट आए। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि नोटिस के बाद संशोधन का काम 31 जनवरी तक चलेगा। 26 जनवरी को छोड़कर हर दिन होगा। लोग अपने संशोधन करवाएं।
विज्ञापन


कहां से लाऊं ससुर का जन्म प्रमाण पत्र
जनरल गंज के विपिन कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी सोनू का पहली बार वोट बना है। वह आगरा की रहने वाली है। पत्नी के शैक्षिक प्रमाण पत्र लगा दिए। उसका आधार व पिता का आधार लगा दिय। अब ससुर का जन्म प्रमाण पत्र लगाना है, वह कहां से लाएं। इसी तरह अन्य लोग भी दस्तावेजोंं को लेकर परेशान रहे। अधिकांश मामलों में बहुओं के एसआईआर फॉर्म में दिक्कतें आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed