{"_id":"6923439290cfc4f3420d16ac","slug":"sir-false-information-on-the-form-will-result-in-punishment-mathura-news-c-29-1-mtr1022-484810-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर: फॉर्म में गलत जानकारी दी तो होगी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर: फॉर्म में गलत जानकारी दी तो होगी सजा
विज्ञापन
मथुरा। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) चल रहा है। ऐसे में फॉर्म में गलत जानकारी दी तो एक साल तक की सजा हो सकती है। दो जगह से फॉर्म भरने पर भी मतदाता की मुसीबत बढ़ जाएगी। ऐसे में अपने बीएलओ को हर जानकारी सटीक दें और फॉर्म में कोई भी गलत तथ्य दर्ज नहीं करें।
एडीएम एफआर पंकज वर्मा ने बताया कि बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए फॉ़र्म में सभी सूचनाएं सटीक दें। कोई भी सूचना भ्रामक या अपुष्ट नहीं दें। इससे भविष्य में मतदाता को ही मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। एसआईआर फॉर्म के बाद ही नई मतदाता सूची तैयार होगी। फॉर्म में हस्ताक्षर करना अनिवार्य है। संबंधित बीएलओ को भी यह घोषणा करनी होगी कि उन्होंने फॉर्म में दी गईं जानकारी को वर्ष 2003 की मतदाता सूची से सत्यापित कर लिया है। निर्वाचन प्रक्रिया में लगे अधिकारियों ने बताया कि फॉर्म वितरण के बाद ही फॉर्म इकट्ठा करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। मतदाताओं को हर हाल में फॉर्म को पूरा करके चार दिसंबर से पहले बीएलओ के पास जमा कराना है। एडीएम का कहना है कि जिन लोगों को फॉर्म भरने में दिक्कतें आ रही हैं वह ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, पार्षद, विभिन्न दलों के एजेंट की सहायता ले सकते हैं। अब विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी इस कार्य में मदद करने के लिए लगाया गया है। ऐसे में मतदाता इनकी मदद ले सकते हैं।
एसआईआर में लगे बीएलओ को मिलेंगे
प्रशस्ति पत्र, फिल्म का टिकट व लंच
मथुरा। एसआईआर के कार्य में लगे सबसे ज्यादा डिजिटलाइजेशन करने वाले बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को जिला प्रशासन की ओर से कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन ने बताया कि ऐसे बीएलओ को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें परिवार के साथ वीआईपी गाड़ी में श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन, फन लैंड पार्क, वृंदावन होटल में परिवार के साथ लंच और फिल्म देखने के लिए परिवार के साथ टिकट दी जाएंगीं।