फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Singer Kailash Kher met with Saint Premanand at vridavan in mathura

Sant Premanand: प्रेमानंद महाराज के दरबार में कैलाश खेर, शिव भजनों से बांधा समां; संत ने गायक से कही ये बात

Fri, 15 May 2026 06:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 15 May 2026 06:53 PM IST
सार

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर वृंदावन की यात्रा पर हैं। शुक्रवार को वह संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दाैरान गायक ने अपने शिव भजनों से समां बांध दिया। संत ने भी गायक को नामजप की महिमा बताई। 

विज्ञापन
Singer Kailash Kher met with Saint Premanand at vridavan in mathura
संत प्रेमानंद और गायक कैलाश खेर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सूफी गायक कैलाश खेर सपरिवार शुक्रवार सुबह संत प्रेमानंद के आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने नृत्य कर संत को भगवान शिव और मीरा बाई के भजन प्रस्तुत किए। भजन सुन संत ने गायक की आवाज और भजन की प्रशंसा करने के साथ ही आशीर्वाद प्रदान किया। इससे एक दिन पहले रात में उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए।
विज्ञापन


सूफी गायक कैलाश खेर परिवार के साथ वृंदावन की दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर हैं। शुक्रवार सुबह रमणरेती स्थित श्रीहित राधाकेलि कुंज पहुंचकर संत प्रेमानंद से मिले। उन्होंने संत को मोर पंखी से बनी माला पहनाई। इसके बाद उन्होंने भगवान शिव और मीराबाई पर आधारित भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने नृत्य कर संत को शिव भजन सुनाया। 
विज्ञापन


 

संत प्रेमानंद भजन सुन प्रसन्न हुए उन्होंने गायक कैलाश खेर की आवाज और भजन दोनों की प्रशंसा करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। संत प्रेमानंद ने नामजप की महिमा बताते हुए कहा कि जैसे मिश्री शरीर के पित्त को शांत करती है, वैसे ही निरंतर राधा नामजप विकारों को मिटाकर जीवन में अमृत घोलता है। इससे पहले कैलाश खेर ने परिवार के साथ गुरुवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में इस दौरान प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों के साथ गोस्वामियों ने भी उनके साथ सेल्फी ली।

ये भी पढ़ें-शिक्षा के मंदिर में मानवता शर्मसार: छात्रा ने क्लास में की उल्टी, स्कूल स्टाफ ने मां से लगवाया पोछा; हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed