फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sinchai vibhag ki baithak

सिंचाई विभाग को 35 दिन में करनी होगी 1337 किमी लंबी नहरों की सफाई

Fri, 11 Oct 2019 01:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
sinchai vibhag ki baithak
फोटो 7 कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी सर्वज्ञ - फोटो : MATHURA
मथुरा। इस बार सिंचाई विभाग को सिर्फ 35 दिन में 1337 किलोमीटर इलाके में नहर, रजबहा व अल्पिका की सिल्ट सफाई करनी होगी। इसके लिए चार करोड़ से ज्यादा की धनराशि जारी की गई है। यह कार्य समय से और गुणवत्ता के साथ पूरा हो, इसके संदर्भ में डीएम ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सिंचाई अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। वहीं, कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा किए जाने वाले इस कार्य पर जनप्रतिनिधि नजर रखें।
विज्ञापन

गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम सर्वज्ञराम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने सिल्ट की समस्या से अवगत कराया। अपर आगरा कैनाल के एक्सईएन मोरमुकुट सिंह ने बताया कि अपर आगरा कैनाल से जुड़े सभी रजबहा की 455 किलोमीटर तथा 582 किलोमीटर अल्पिका की सिल्ट सफाई कराई जाएगी। इस पर 3.70 करोड़ रुपया खर्च होगा। इसी तरह मांट ब्रांच गंगनहर से जुड़े 123 किलोमीटर रजबहा व 177 किलोमीटर अल्पिका की सिल्ट सफाई भी होगी। इस पर 36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह संपूर्ण कार्य 15 नवंबर तक पूरा होना है। इस दौरान डीएम ने सिल्ट सफाई के इस कार्य पर जनप्रतिनिधियों से नजर रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ रामनेवास गुप्ता, डीडीओ रवि किशोर त्रिवेदी, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पन्नालाल गौतम, गोवर्धन के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बाबूलाल, बलदेव ब्लाक प्रमुख राजपाल भरंगर, फरह के ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह सोलंकी, सिंचाई बंधु उपाध्यक्ष सुधीर रावत सहित सिंचाई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कमेटी गठित
डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने शुरू होने वाली सिल्ट सफाई के कार्य की जांच के लिए पांच अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसमें उपकृषि निदेशक, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी तथा इलाके के बीडीओ को शामिल किया गया है। मानकों के अनुरूप उक्त अधिकारी अपनी रिपोर्ट सीडीओ को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed