फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Silver trader and his son accused of murdering a youth

शादी में युवक का कत्ल: सिर में मारी गई गोली, हत्या का शक चांदी कारोबारी और उसके पुत्र पर; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 19 Nov 2024 01:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Nov 2024 01:45 PM IST
सार

मथुरा में एक शादी समारोह के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चांदी कारोबारी और उसके पुत्र पर हत्या का शक है। वहीं मृतक के घरवाले भी पिता-पुत्र पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

 

विज्ञापन
Silver trader and his son accused of murdering a youth
गोविंद नगर थाना क्षेत्र में गोली मारकर युवक की हत्या के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद

विस्तार

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित लोटस गार्डन की पार्किंग में गोली मारकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चांदी कारोबारी, उसके पुत्र समेत अन्य परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


रविवार रात हाईवे के विकास नगर निवासी राहुल गिरी (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को सूचना मिली तो एसपी सिटी डॉ. अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक युवक के परिजन को सूचना दी तो राधेश्याम काॅलोनी निवासी जीजा अमित व अन्य परिजन पहुंच गए। पिता सत्यानंद गिरी ने बताया कि पोतरा कुंड क्षेत्र निवासी चांदी कारोबारी अखिल पटना के यहां उनका पुत्र पहले ड्राइवरी की नौकरी करता था। कुछ समय पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी, लेकिन कभी-कभी अखिल और उसका पुत्र सक्षम उसे कार्य के लिए बुला लेते थे।
विज्ञापन


रविवार शाम को समक्ष का फोन आया और पुत्र को अपने घर बुलाया। कई बार फोन आने पर राहुल अपनी बुलेट बाइक से अखिल के घर पहुंचा। यहां उसने अपनी बाइक खड़ी की और कार से अखिल पटना और उनके परिजन को कार में बिठाकर लोटस गार्डन पहुंचा। यहां अखिल के रिश्तेदार की शादी थी। पार्किंग में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पिता का आरोप है कि अखिल और सक्षम ने गोली मारकर हत्या की है। हत्या क्यों की गई इसकी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि राहुल की पत्नी भावना की फरवरी माह में प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। बताया कि उसकी दो साल की बेटी है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत अन्य परिजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक युवक का भाई अक्तूबर से जेल में बंद
गोविंद नगर थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह ने बताया कि मृतक युवक के भाई ऋषि को वृंदावन पुलिस ने अक्तूबर माह में 307 के मामले में पकड़ा था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया। हालांकि इस मामले में मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि ऋषि को मामले में झूठा फंसाया है। उसके दोस्तों ने फोन किया तो वह वृंदावन पहुंच गया। उसे नहीं पता था कि उसके दोस्त किसी के साथ मारपीट की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed