फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Silver Price Surge Leads to Massive Fraud Trader Absconds with 630 Kg Silver

UP: 630 किलो चांदी ले उड़े व्यापारी, परिवार भी हुआ फरार, जानें कितनी है कीमत; FIR दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 20 Apr 2026 08:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 20 Apr 2026 08:26 AM IST
सार

आगरा के कारोबारी ने पुराने संबंधों और गारंटी का भरोसा दिलाकर 35 से ज्यादा लोगों से 630 किलो चांदी उधार ली और फरार हो गया। चांदी के बढ़ते दाम के बीच सामने आए इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Silver Price Surge Leads to Massive Fraud Trader Absconds with 630 Kg Silver
चांदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र के कारोबारी ने पुराने संबंधों का हवाला देकर और एक परिचित की गारंटी पर हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के 35 से ज्यादा लोगों से 630 किलो चांदी उधार ले ली। तकादा करने पर आरोपी पहले टालमटोल करता रहा। इसके बाद परिवार समेत घर खाली कर भाग गया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देश पर कमला नगर पुलिस ने आरोपी और उसके परिजन समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के ग्राम नगला सिकुर्रा निवासी ओम प्रकाश चौधरी ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की। बताया कि वर्ष 2005 से उसके राहुल कुमार जैन (निवासी सपना सदन, शांति नगर, भूड़ का बाग, थाना कमला नगर) से पारिवारिक संबंध थे। इसी विश्वास का फायदा उठाकर राहुल जैन अपने पिता संपत कुमार जैन और भाई संभव जैन उर्फ विक्की के साथ उनके घर आया और गांव के लोगों से चांदी उधार दिलाने की बात कही। कहा कि कारोबार जमते ही लोगों के चांदी लौटा देंगे या वो रुपये चाहेंगे तो रुपये दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भरोसे में आकर गांव के राहुल, रमेश, नाहर सिंह, साहब सिंह, अजब, अनेक, बृजमोहन, संजय, दयालू, हरपाल निवासी विलारा, थाना सादाबाद, गजेंद्र, उदयवीर, अनू, धर्मवीर, सुभाष, सोहन, बंटी सहित 15-20 अन्य लोगों से करीब 630 किलो चांदी अपनी गारंटी पर दिलवा दी। कुछ समय बाद जब इन लोगों ने चांदी का दाम मांगा तो राहुल जैन टालमटोल करने लगा। 10 अप्रैल को वह गांव के लोगों के साथ राहुल जैन के घर पहुंचे तो ताला बंद मिला।
विज्ञापन

लोगों से जानकारी हुई कि राहुल 5 अप्रैल की रात अपनी पत्नी रिंकी, बच्चों, साढू गौरव जैन और ससुर सुनील कुमार जैन के साथ घर खाली कर शमसाबाद स्थित ससुराल भाग गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सभी लोगों ने साजिश के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी कर चांदी हड़प ली। शिकायत के बावजूद थाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि शिकायत पर आरोपी राहुल कुमार जैन, गौरव जैन, सुनील कुमार जैन, रिंकी व उसकी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

चांदी के दाम बढ़ने से बढ़ी धोखाधड़ी
चांदी कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि चांदी का 80 प्रतिशत कारोबार सिर्फ जुबान पर चलता है। लोग कच्चे पर्चों पर करोड़ों का लेन-देन करते हैं। एक डायरी पर ही कारोबारी कारीगर को हिसाब लिखकर देता है और वह मान्य होता है। वर्तमान में चांदी के भाव बढ़ने के बाद कारीगरों के पास काम नहीं है। पुराने समय में ली गई चांदी वर्तमान में कई गुना महंगी हो जाने के कारण भी अब धोखाधड़ी की घटनाएं सामने आ रही हैं। आज की बात करें को चांदी का भाव  लगभग 2 लाख 75 हजार रुपये प्रतिकिलो है। इसके हिसाब से चांदी की कीमत 17 करोड़ 32 लाख के करीब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed