फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Silver is sky-high, but the shine is gone before Diwali

Mathura News: आसमान पर चांदी, दिवाली से पहले चमक गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Silver is sky-high, but the shine is gone before Diwali
मथुरा। पंचोत्सव में सबसे ज्यादा चांदी की खरीद धनतेरस पर की जाती है, लेकिन इस बार दीपोत्सव से एक सप्ताह पहले ही बाजार से चांदी लगभग गायब हो गई है। चांदी के दाम 1 लाख 72 हजार पर जा पहुंचे हैं, लेकिन इस दाम में भी चांदी बाजार में उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे चांदी कारोबारियों के चेहरे पर शिकन है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि चांदी डिमांड के मुताबिक नहीं आ पा रही है। दिवाली के त्योहार से पहले ही चांदी सोने पर भारी पड़ने लगी है। हालात यह हैं कि चांदी खरीदने के लिए लोग जेब में पैसा लेकर पहुंच रहे हैं मगर कारोबारी हाथ खड़े कर रहे हैं। वह डिलीवरी देने के लिए हफ्ते-10 दिन का समय मांग रहे हैं, लेकिन अस्थिर दामों के कारण चांदी बेचने में भी हाथ पीछे खींच रहे हैं। आलम यह है कि स्टॉक को भी बाहर नहीं निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में जबकि धनतेरस पर सबसे ज्यादा चांदी की खरीदारी की जाती है। लोग चांदी के बर्तन, लक्ष्मी-गणेश और सिक्के व डॉलर की बड़े पैमाने पर खरीदारी करते हैं। उपहार में भी चांदी के सिक्के व डॉलर देने का चलन है। ऐसे में लोग अब चांदी के सिक्के और डॉलर देने से कतरा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर इसके दाम 1.48 लाख रुपये चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी इसके पीछे चांदी का आयात कम होना भी बता रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार की नई नीति के कारण भी चांदी का आयात कम हो गया है। आपूर्ति के कम होने के कारण ही चांदी को व्यापारी कम ही बेच पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, बड़े निवेशक भी अब चांदी की खरीद कर रहे हैं। ऐसे में आम व्यापारी को चांदी ही नहीं मिल पा रही है। बाजार में भारी ऊहापोह का आलम चल रहा है। बड़े शोरूमों पर चांदी के जेवरात खरीदने वालों की तादाद भी बढ़ गई है।

सराफा कमेटी के सदस्य राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि चांदी का आयात कम होने के कारण बाजार में चांदी की आवक कम हो गई है। दामों में भी बहुत उतार-चढ़ाव चल रहा है। मांग ज्यादा और आपूर्ति कम होने के कारण बाजार में चांदी की कमी हो गई है। यह हालात दिवाली के बाद तक चल सकते हैं। वहीं सराफा कारोबारी आशीष अग्रवाल बताते हैं कि चांदी के दाम लगातार बढ़ने के बाद भी इसकी मांग में कमी नहीं आना भी चांदी के बाजार से गायब होने का एक कारण है। जिस तरह से दाम बढ़ रहे हैं और खरीद बढ़ रही है, उससे लगता है कि आने वाले समय में चांदी के दाम दो लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा पहुंच सकते हैं। यही कारण है कि बाजार में जिनके पास ज्यादा चांदी है, वह बेचने में कम दिलचस्पी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed