फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shut down in bajaj factory

बजाज इलेक्ट्रिकल्स फैक्ट्री बंद

Thu, 13 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 13 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
shut down in bajaj factory
कर्मचारियों ने गुरुवार को गेट पर हंगामा भी किया। - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर दौताना के निकट स्थित बजाज इलेक्ट्रिकल्स फैक्ट्री के बंद कर दिया गया है। गुरुवार को यहां मुख्य गेट पर इस संबंध में नोटिस लगा दिया गया। इससे 300 कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। कर्मचारियों ने गुरुवार को गेट पर हंगामा भी किया। अधिकारियों से कंपनी को चालू करने की मांग की है, चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कंपनी को शुरू नहीं किया गया तो वे न्यायालय की शरण लेंगे।
विज्ञापन


कंपनी के महाप्रबंधक कर्नल बीएस यादव ने मुख्य गेट पर नोटिस चस्पा करा दिया है कि कंपनी को 13 अक्तूबर से बंद कर दिया गया है। बीएस यादव का कहना है कि प्लांट में बल्ब व ट्यूबलाइट बनते थे, जिनकी मांग न होने से कर्मचारियों को वेतन की पूर्ति नहीं हो पा रही है। कंपनी को कई महीने से घाटा हो रहा था। कर्मचारियों का तीन माह का वेतन एवं अन्य देय उनके खातों में भुगतान आज ही कर दिया गया है। 
विज्ञापन


कर्मचारी टीकम दास, दिगंबर सिंह, कमलेश कुमार सिंह, पंकज पांडेय, रविंद्र कुशवाह, कृष्ण कुमार, जयप्रकाश, चेतराम शर्मा, प्रशांत वर्मा, विनय कुमार आदि ने इस पर असंतोष जताया है। उनका कहना है कि एकाएक इस निर्णय से वो सड़क पर आ गए हैं। उनका गुजारा कैसे होगा। उन्होंने इस संबंध में न्यायालय जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंपनी पर कड़ा पहरा
बजाज इलेक्ट्रिकल्स फैक्ट्री को बंद किए जाने के चलते कंपनी के चारों ओर अंदर प्राइवेट सिक्योरिटी लगी है। बाहर गेट पर पुलिस तैनात की गई है। यहां छाता पुलिस के दो दरोगा, छह सिपाही और 10 पीएससी के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed