फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shrishti is scared after being attacked by dogs

Mathura News: कुत्तों के हमले के बाद सहमी श्रृष्टि, स्कूल जाने से भी डर रही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Shrishti is scared after being attacked by dogs
श्रृष्टि
चौमुहां। जैंत थाना क्षेत्र के गांव तेहरा में निराश्रित कुत्तों के झुंड के हमले से घायल 8 वर्षीय श्रृष्टि का दर्द अभी भी खत्म नहीं हुआ है। वह मानसिक रूप से इतनी डर गई है कि स्कूल जाने से भी घबरा रही है।
विज्ञापन


गत दिन जब श्रृष्टि घर के बाहर थी तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया था। कुत्तों ने उसे कई जगहों पर काटा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। बच्ची के पिता सुमित मिश्रा ने बताया कि वह अपनी बेटी को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे जरूरी इलाज दिया। श्रृष्टि अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। गहरे घावों के चलते उसे चलने-फिरने में परेशान हो रही है। डर के कारण वह स्कूल जाने का नाम सुनते ही सहम जाती है। सुमित ने बताया कि वह धौरेरा मार्ग स्थित राधा मोहन नगर में रहते हैं।
विज्ञापन


यहां करीब 15 से 20 कुत्ते घूमते रहते हैं। पहले भी कुत्तों के हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। श्रृष्टि की मां ऊषा मिश्रा ने बताया कि वह दो महीने पहले ही चित्रकूट से यहां आए हैं। किराए के मकान में रह रहे हैं। उनके पति ओमेक्स में एंट्री गेट पर कार्य करते हैं वह गृहिणी हैं। कहा कि यदि कुत्तों को नहीं पकड़ा जाता है वह यहां से छोड़कर दूसरी जगह रहने पर विवश होंगे। गांव निवासी हितेश लोधी ने बताया कि कुछ लोग कुत्तों को झुंड में खाना खिलाते हैं। समय से खाना न मिलने पर वह इंसानों पर हमला करते हैं। वकील खान ने कहा कि प्रशासन को इन्हें पकड़वाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed