फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shrimad Bhagwat Mahapuran is an inexhaustible storehouse of devotion, knowledge and detachment

Mathura News: श्रीमद्भागवत महापुराण भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का अक्षय भंडार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Mahapuran is an inexhaustible storehouse of devotion, knowledge and detachment
जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज
वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित सुखधाम आश्रम में बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज के सानिध्य में होली के उपलक्ष्य में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन हो रहा है। व्यासपीठ से जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने श्रीमद्भागवत की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह भगवान की समस्त लीलाओं और अवतारों का ज्ञान कराने वाली कथा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की महानता को दर्शाया गया है। यह ग्रंथ सकाम कर्म, निष्काम कर्म, ज्ञान साधना, सिद्धि साधना, भक्ति, अनुग्रह, मर्यादा, द्वैत-अद्वैत, निर्गुण-सगुण का गूढ़ रहस्य बताता है। इसके श्रवण मात्र से मनुष्य के समस्त पापों का क्षय होकर भगवान की भक्ति सहज में प्राप्त होती है।
विज्ञापन


वृंदावन की महिमा बताते हुए उन्होंने कहा कि यह परब्रह्म परमेश्वर श्रीकृष्ण और उनकी आल्हादिनी शक्ति श्रीराधारानी की पावन लीला भूमि है। उन्होंने यह भी कहा कि वे पहले भी वृंदावन में काफी समय व्यतीत कर चुके हैं और अब भी अधिक से अधिक यहां रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रीराधा रमण मंदिर के सेवायत पुंडरीक गोस्वामी, श्री तुलसीपीठ चित्रकूट के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास महाराज, डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, समाजसेवी पं. शोभाराम शर्मा, पुनीत खेतावत, मोहन सिंह, डॉ. राधाकांत शर्मा, बाबा रामकृष्ण दास, माधव दास एवं विष्णु पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed