फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shrikant sharma speak about samjwadi party

सपा में डूबते जहाज को बचाने की छटपटाहट: श्रीकांत शर्मा

Sat, 17 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 17 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
shrikant sharma speak about samjwadi party
श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि आज सपा आईसीयू में है और अंतिम सांसें ले रही है। सपा का जहाज जल्द डूबने वाला है, इसे बचाने की छटपटाहट में समाजवादी पार्टी में गृह युद्ध छिड़ा हुआ है। मुलायम के परिवार में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। आजम खां के खुद को प्रधानमंत्री बनाए जाने की बात पर उन्होंने कहा कि जो भारत माता को डायन कहता हो ऐसे सिरफिरे की बात का कोई महत्व नहीं है।
विज्ञापन


शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने मोदी भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है, लेकिन उसे बरगलाने के लिए इस्तीफा देने का नाटक कर रहे हैं। चाहे जो कर लें, लेकिन जनता सपा के कुशासन से मुक्ति चाहती है। जो इस बार होकर रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, लेकिन अखिलेश सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। मुख्यमंत्री को प्रदेश से अधिक परिवार की चिंता है। यह बात उनके चार साल के कार्यकाल से सिद्ध होती है। प्रदेश को परिवारवाद नहीं विकासवाद चाहिए। उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास और सुशासन का चेहरा बीजेपी बनने जा रही है। भाजपा प्रदेश में सरकार बनाएगी। नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज पर कहा कि देश में कई कल्याणकारी योजना पहली बार देश में लागू हुई। जिनमें जनधन बीमा योजना, स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा बैंक योजना , स्टैंडअप इंडिया, फसल बीमा योजना प्रमुख हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed