फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Swami Haridas Avirbhaav Mahotsav begins

Mathura News: श्रीस्वामी हरिदास आविर्भाव महोत्सव शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Shri Swami Haridas Avirbhaav Mahotsav begins
मथुरा। रसोपसना पीठ में हरिदास जी के आविर्भाव महोत्सव में प्रस्तुति देते संत।  - फोटो : mathura
वृंदावन। श्रीस्वामी हरिदास सेवा संस्थान रसोपासना पीठ में नव-दिवसीय श्रीस्वामी हरिदास आविर्भाव महोत्सव का रविवार को शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम के पहले दिन गोरीलाल कुंज के महंत किशोरदास महाराज, टटिया स्थान के मुखिया विपिन बिहारीदास महाराज और भक्तमाली किशोरीशरण ने स्वामी श्रीहरिदास के चित्रपट पर माल्यार्पण कर महोत्सव की शुरुआत की।
विज्ञापन

महोत्सव के संयोजक विष्णुदान शर्मा ने बताया कि यह आयोजन वर्ष 1975 में बाबा विश्वेश्वरदास महाराज द्वारा प्रारंभ किया गया था, जो अब एक विशाल आध्यात्मिक परंपरा का रूप ले चुका है। इस महोत्सव में हरिदासी संप्रदाय के विद्वान और देशभर से आए संगीतज्ञ अपनी श्रद्धांजलि और कलाओं के माध्यम से स्वामी हरिदास जी को नमन करते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक कामोद मिश्र द्वारा स्वामी हरिदास रचित राग आसावरी के ध्रुपद माई री सहज जोरी प्रकट भई की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद भक्तमाली किशोरीशरण महाराज ने मंगलाचरण नमो नमो श्रीहरिदास का भावपूर्ण गायन किया। महंत किशोरदास महाराज ने श्याम प्यारी कुंज बिहारी भजन सुनाया। उन्होंने कहा कि भाव के बिना भक्ति अधूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन बिहारीदास महाराज ने कहा कि मन की एकाग्रता और आत्मचिंतन से ही प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। बाबा सोहनी शरण ने कहा कि ब्रज में ठाकुरजी की तीन लीलाएं नगर लीला, ग्राम लीला और वन लीला प्रसिद्ध हैं, जिनमें श्रीवृंदावन की लीला सर्वोपरि है। कार्यक्रम में बाबा दयालदास, मुकेश सारस्वत, बाबा चित्र बिहारीदास, राघव मिश्रा, प्रमोद शास्त्री सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे। मंच संचालन बिहारीदास ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed