कोसीकलां। गांव कोटवन स्थित श्रीमोनी बाबा आश्रम में आयोजित श्रीराम कथा एवं श्रीराम महायज्ञ की तैयारियों को लेकर रविवार को एक बैठक हुई।
बैठक में अखिल भारतीय श्रीपंच दिगंबर अनी अखाड़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत माधव दास महाराज मौनी बाबा ने बताया कि 21 से 31 जनवरी तक 11 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 21 जनवरी को कलश यात्रा निकली जाएगी। 22 से 28 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कथा मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य सुनाएंगे। 29 व 30 जनवरी को संत समागम एवं हरिनाम संकीर्तन, 31 जनवरी शनिवार को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि आयोजन को भव्य बनाने में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। नरदेव चौधरी, मनोज फ़ौजदार, जिले सिंह, जसराम, भोलू, ओमवीर सिंह, पूरन सिंह, अवतार सिंह, हरिशचंद, सुभाष सहित गांव नवीपुर, नगला हसनपुर, हताना, उमराला, दहगांव, करमन, लालपुर व सिरथला सहित कोसीकलां के लोग मौजूद रहे। संवाद