फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Krishna Janmasthan Idgah episode: Now Shri Krishna Lala has claimed 13.37 acres of land

श्री कृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण: अब श्री कृष्ण लला ने किया 13.37 एकड़ जमीन पर दावा

Mon, 22 May 2023 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 22 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Janmasthan Idgah episode: Now Shri Krishna Lala has claimed 13.37 acres of land
मथुरा। ठाकुर केशवदेव और श्री कृष्ण विराजमान के बाद अब श्री कृष्ण लला ने भी 13.37 एकड़ जमीन पर दावा करते हुए ईदगाह को हटाने के लिए सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत मेें दावा पेश किया है। श्री कृष्ण लला की ओर से पूर्वी दिल्ली निवासी नरेश कुमार यादव और समयपाल सिंह यादव पक्षकार के रूप में अदालत में पेश हुए।
विज्ञापन


पक्षकारगण ने दावे में भगवान श्री कृष्ण के जन्म से लेकर मंदिर निर्माण तक की जानकारी दी है। बताया है कि किस प्रकार मुस्लिम शासकों के द्वारा बार-बार भगवान श्री कृष्ण के मंदिरों को तोड़ा जाता रहा और औरंगजेब ने ठाकुर केशवदेव महाराज के मंदिर का विध्वंस कराया। साक्ष्य के तौर पर इतिहासकारों की उन पुस्तकों को भी शामिल किया है, जिनमें मंदिर को तोड़ने संबंधी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

दावे में बताया है कि 13.37 एकड जमीन एक देव स्थान है और औरंगजेब द्वारा मंदिर को तोड़े जाने के बाद भी यह जगह स्थान देव स्थान ही है। पक्षकार के अधिवक्ता कपिल चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने अदालत से मांग की है कि सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड तथा ईदगाह के एजेंट, एटार्नी कार्यकर्ताओं को 13.37 एकड़ जमीन परिसर मेें घुसने, निर्माण करने या फिर अतिक्रमण करने से रोके। उन्होंने यह भी कहा कि जिस स्थान पर ईदगाह मौजूद है उस स्थान से ईदगाह को हटाकर श्री कृष्ण जन्मस्थान मथुरा को सौंप दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed