फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Krishna Janmashtami 2026 Outfits worth 12 lakh and  silver aarti set procured for Banke Bihari Temple

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: 12 लाख की पोशाक, चांदी की आरती; जन्मोत्सव पर बांकेबिहारी के ऐसे होंगे दिव्य दर्शन

Wed, 02 Sep 2026 07:31 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 02 Sep 2026 07:31 PM IST
सार

बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के अभिषेक के लिए खास तरह का धातु का कलात्मक कलश मंगाया गया है। चांदी की आरती लाई गई है। जिससे ठाकुरजी की मंगला आरती की जाएगी। इसके बाद ठाकुरजी का बाल स्वरूप में श्रृंगार किया जाएगा। ठाकुरजी बाल स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे

विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami 2026 Outfits worth 12 lakh and  silver aarti set procured for Banke Bihari Temple
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामियों द्वारा इस बार खास तैयारी की जा रही है। ठाकुरजी दिल्ली के कारीगरों द्वारा बनीं जरी की जड़ेमा पीले रंग की पोशाक धारण करेंगे। मंदिर के सेवायत गोस्वामी द्वारा तीन नई पोशाक मंगाई जा रही है। ठाकुरजी की लाखों रुपये की कीमत की पोशाक ढाई माह में एक दर्जन कारीगरों ने तैयार की है। ठाकुरजी के लिए आगरा से खास तरह के पकवान एवं छप्पन भोग बनकर आ रहे हैं। जोधपुर से धातु के खिलौने बनकर आ रहे हैं और अभिषेक के लिए कलश, उत्तराखंड से जड़ी बूटियां मंगाई गई हैं।  
विज्ञापन


विज्ञापन


श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवाधिकारी गौरवकृष्ण गोस्वामी ने बताया कि चार सिंतबर की रात 12 बजे श्रीबांकेबिहारी महाराज का पंचामृत से महाभिषेक किया जाएगा। ठाकुरजी को 125 किलो दूध, 100 किलो दही, शहद, कश्मीर से केसर, उत्तराखंड से जड़ी बूटियां मंगाई गई हैं। इसका ऑर्डर दो माह पहले ही उनके द्वारा दिया गया था। कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारी पिछले ढाई माह से निरंतर चल रही है। इसमें आगरा के ब्रज रसायन ग्रुप के द्वारा खास तरह के 56 भोग ठाकुरजी के लिए तैयार कराए जा रहे हैं। इसमें मेवा से बने 56 प्रकार के पकवान तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा 56 ही प्रकार के पाग एवं कतली बनाई जा रही हैं। सभी खास प्रकार के पकवान आगरा से बनकर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अभिषेक के लिए मंगाया गया धातु का खास कलश 
मंदिर के सेवायत डॉक्टर फ्रेंकी गोस्वामी ने बताया कि रात को 12 बजे करीब 20 मिनट ठाकुरजी का महाभिषेक होता है। साल में दो ठाकुरजी का महाभिषेक होता है, जिसमें एक ठाकुरजी के प्राकट्योत्सव श्रीबिहार पंचमी पर और दूसरी बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अभिषेक किया जाता है। ठाकुरजी के अभिषेक के लिए खास तरह का धातु का कलात्मक कलश मंगाया गया है। चांदी की आरती लाई गई है। जिससे ठाकुरजी की मंगला आरती की जाएगी। इसके बाद ठाकुरजी का बाल स्वरूप में श्रृंगार किया जाएगा। ठाकुरजी बाल स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे। इसमें वह पीत वस्त्र धारण करते हैं और सिर पर मोर पंखी धारण करेंगे। 

 

दिल्ली के कारीगरों द्वारा तैयार की गई 3 खास पोशाक 
सेवायत गौरव कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि आगरा की लक्ष्मी हैंडलूम भंडार द्वारा ठाकुरजी के लिए तीन नई पोशाक दिल्ली में तैयार कराई जा रही हैं। जरी के कपड़े की पीले रंग की पोशाक पर जरदोजी का कार्य किया गया है। चार सितंबर की सुबह, दूसरी पोशााक सायंकालीन सेवा, पांच सितंबर को नंदोत्सव पर ठाकुरजी तीसरी नवीन खास पोशाक धारण करेंगे। नगों से जड़ित कलात्मक पोशाकों को पिछले ढाई माह से एक दर्जन कारीगर तैयार कर रहे हैं। जिनकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed