{"_id":"610009b48ebc3e58564594a3","slug":"shri-krishna-birth-place-case-now-hearing-on-the-claim-of-narayani-sena-on-july-30-mathura-news-agr501434472","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री कृष्णजन्म स्थान प्रकरण: नारायणी सेना के दावे पर अब सुनवाई 30 जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री कृष्णजन्म स्थान प्रकरण: नारायणी सेना के दावे पर अब सुनवाई 30 जुलाई को
विज्ञापन
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के वंशज बनकर आगे आए नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव के मामले में अदालत ने फिर से तारीख लगा दी है। अब इसमें 30 जुलाई को सुनवाई होगी। नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अदालत से शाही ईदगाह मस्जिद के मौका मुआयना और एसआई सर्वे करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें 14 जुलाई को भी सुनवाई नहीं हुई थी।
नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से श्री कृष्ण जन्म भूमि परिक्षेत्र की जमीन पर श्री कृष्ण विराजमान के वंशज बनकर दावा किया है। इसमें उनकी ओर से 5 अप्रैल 2021 को सिविल जज सीनियर डिवीजन में ईदगाह परिसर के एसआई सर्वे और मौका मुआयना किए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। 14 जुलाई को इस पर अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी थी।
अदालत ने एक दफा फिर से सुनवाई की अग्रिम तारीख तय कर दी है। वादी मनीष यादव के वकील पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 30 जुलाई तय की है। वह चाहते हैं कि जल्द अदालत की ओर से मौका मुआयना करा लिया जाए ताकि प्रतिवादी पक्ष ईदगाह मस्जिद में कुछ परिवर्तन न करा पाए। एसआई सर्वे करा कर तथ्यों को एकत्रित कर लिया जाए। संवाद